भाजपा सरकार ने संविधान में देवी-देवताओं के चित्र दिए होते तो बवाल मच गया होता: रविशंकर

Ravi Shankar Prasad. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अहमदाबाद में भाजपा के राष्ट्रीय एकता मिशन अभियान की शुरुआत की।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 12:37 PM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 12:37 PM (IST)
भाजपा सरकार ने संविधान में देवी-देवताओं के चित्र दिए होते तो बवाल मच गया होता: रविशंकर
भाजपा सरकार ने संविधान में देवी-देवताओं के चित्र दिए होते तो बवाल मच गया होता: रविशंकर

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संविधान के कवर पेज पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र अगर भाजपा सरकार ने चित्रित करवाए होते हो देश में बवाल मच जाता। संविधान की एक मूल प्रति दिखाते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र अंकित थे।

भाजपा के राष्ट्रीय एकता मिशन अभियान की अहमदाबाद में शुरुआत कराने के बाद एक सभा में रविशंकर ने बताया कि भाजपा के दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन ने उन्हें करीब दो दशक पहले 1950 की संविधान की प्रति भेंट की थी, जिसके कवर पेज पर प्रसिद्ध चित्रकार नंद लाल बोस द्वारा चित्रित हिंदू देवी-देवताओं के साथ भगवान बुद्ध, भगवान महावीर व ऐतिहासिक हस्तियों के चित्र अंकित थे। रविशंकर ने कहा अगर भाजपा सरकार में यह किया जाता तो हो-हल्ला मच जाता कि भारत हिंदू राष्ट्र बन रहा है। उनका कहना है कि संविधान में देश को स्पष्ट रूप से कहीं भी धर्मनिरपेक्ष नहीं कहा गया है। चूंकि वे जानते थे कि भारत की आत्मा धर्मनिरपेक्ष है।

जैसे ऋग वेद कहता है, 'सत्य एक है, विद्वान इसे अलग-अलग तरह से परिभाषित करते हैं। आप मेरे सत्य मार्ग का सम्मान करते हैं, मैं आपके मार्ग का सम्मान करता हूं, क्योंकि सभी मार्ग एक सच्चिदानंद की ओर ले जाते हैं। यही भारत की कल्पना है।'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद के चलते 42,000 लोग मारे गए। लेकिन अब कश्मीर को मुख्य धारा में लाकर विकास किया जाएगा। 2009 और 2019 के बीच राज्य को 2.70 लाख करोड़ रुपये दिए गए।

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी