Gujarat: सौराष्ट्र में तेंदुए ने दो लोगों को बनाया शिकार, महिला घायल

Leopard terror in Gujarat. सौराष्ट्र के चार जिले सोमनाथ अमरैली भावनगर और जूनागढ़ में नरभक्षी तेंदुए ने एक साल साल में 67 लोगों पर हमला किया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 03:20 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 03:20 PM (IST)
Gujarat: सौराष्ट्र में तेंदुए ने दो लोगों को बनाया शिकार, महिला घायल
Gujarat: सौराष्ट्र में तेंदुए ने दो लोगों को बनाया शिकार, महिला घायल

अहमदाबाद, जेएनएन। Leopard terror in Gujarat. गुजरात के सौराष्ट्र में नरभक्षी तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। बगसरा तहसील में इस तेंदुए ने पिछले 48 घंटे में दो लोगों का शिकार किया है, जबकि एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। कांग्रेस के विधायक हर्षद राबडिया शनिवार को सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए ग्रामीणों के साथ बंदूक लेकर खुद तेंदुए को मारने निकले। इसके बाद प्रशासन व वन विभाग हरकत में आया है। वन विभाग ने तेंदुए को मारने के लिए शूट एंड साइट का आर्डर दिया है।

सौराष्ट्र के चार जिले सोमनाथ, अमरैली, भावनगर और जूनागढ़ में नरभक्षी तेंदुए ने एक साल साल में 67 लोगों पर हमला किया है। इनमें 17 लोगों की मौत हो गई है। कांग्रेस के विसावदर के विधायक हर्षद राबडिया ने बताया कि पिछले तीन महीने में उनके ही निर्वाचन क्षेत्र में इस तेंदुए ने 10 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। उन्होंने सरकार व वन विभाग को तेंदुए को देखते ही मार देने की मांग की थी। लेकिन नरभक्षी तेंदुए को मारने का तो दूर पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं नहीं उठाया गया। इस कारण उन्हें खुद ही ग्रामीणों के साथ तेंदुए को मारने के लिए बंदूक लेकर निकलना पड़ा । इसके बाद सरकार व वन विभाग नींद से जागी और तेंदुए को मारने के लिए शूट एंड साइट का आर्डर दिया है।

वनविभाग ने नरभक्षी तेंदुएं को मारने के लिए तीन सीसीएफ, चार डीएफओ, 150 वनकर्मी और 10 शूटरों की टीम बनाई है। जंगल में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए 30 पिंजरे बनाए गए, जिसमें व्यक्तियों को रखा गया है। वन विभाग ने बताया कि 24 घंटे कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। शाम के सात बजे किसानों व मजदूरों को खेत में न जाने के लिए अनुरोध किया गया है। वन विभाग के मुताबिक, पिछले आठ महीने में बगसरा तहसील से 13 तेंदुओं को पिंजरा रखकर पकड़ा गया है। बगसरा के आसपास जंगल का इलाका कम होता जाता है। इस कारण यहां के शेर, तेंदुए जैसे जंगली प्राणी गांव की तरफ आ रहे हैं। 

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी