गुजरात में प्रदर्शन कर रहे अमित चावड़ा सहित 200 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

गुजरात में प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा, प्रभारी राजीव सातव सहित दो सौ कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए हैं।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 07:27 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 07:27 PM (IST)
गुजरात में प्रदर्शन कर रहे अमित चावड़ा सहित 200 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
गुजरात में प्रदर्शन कर रहे अमित चावड़ा सहित 200 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

अहमदाबाद, जेएनएन। किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर कांग्रेस ने मंगलवार को विधानसभा के बाहर रैली का आयोजन किया, लेकिन रैली के बाद ज्यों ही कांग्रेस नेता विधानसभा का घेराव करने रवाना हुए। प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा, प्रभारी राजीव सातव सहित दो सौ कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए।

कांग्रेस ने रूपाणी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी, बिजली नहीं मिल रहा। साथ ही, उनकी फसल का समर्थन मूल्य भी नहीं मिलता।

उधर, भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा की चर्चा में भाग लेने के बदले राजनीतिक स्टंट करने में मशगूल है। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव के वक्त भी जनता को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन हर बार राज्य की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। भाजपा की केंद्र व गुजरात सरकार आम जनता व किसानों की भलाई के लिए काम कर रही है।  

chat bot
आपका साथी