प्रेमी के साथ भागने पर विवाहिता की पिटाई, पति को कंधों पर ले जाने को किया मजबूर

विवाहेतर संबंध (Extra Marital Affair) के चलते एक महिला की पिटाई की गई और उसके कपड़े फाड़ पति को अपने कंधे पर ले जाने के लिए मजबूर किया गया। मामला गुजरात के दाहोद जिले के धनपुर तालुका के खजूरी गांव का है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 08:25 AM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 08:43 AM (IST)
प्रेमी के साथ भागने पर विवाहिता की पिटाई, पति को कंधों पर ले जाने को किया मजबूर
विवाहित महिला को विवाहेतर संबंध के चलते सार्वजनिक रूप से उसका अपमान किया गया।

दाहेाद, पीटीआइ। गुजरात के दाहोद में एक 23 वर्षीय विवाहित महिला को विवाहेतर संबंध (Extra Marital Affair) के चलते सार्वजनिक रूप से उसका अपमान किया गया। पति के रिश्‍तेदारों ने महिला के कपड़े फाड़ उसकी पिटाई की और पति को अपने कंधों पर ले जाने के लिया मजबूर किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने महिला के ससुर समेत 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वायरल वीडियो में, पीड़िता का पति अन्य पुरुषों के साथ, जिनमें ज्यादातर उसके रिश्तेदार हैं, महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति में अपनी पत्नी को सार्वजनिक रूप से घसीटते, मारते और निर्वस्त्र करते हुए दिखाई दे रहा है। सजा के रूप में पीड़िता को पति को अपने कंधों पर उठाकर चलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो में कुछ महिलाएं पीड़िता के शरीर को ढकने की कोशिश करती दिख रही हैं, लेकिन आरोपी को अन्य महिलाओं द्वारा दिए गए कपड़े छीनते हुए देखा जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के दाहोद जिले में धनपुरा तालुका के खजूर गांव निवासी इस महिला का किसी अन्‍य व्‍यक्ति के साथ संबंध था और वह उसके साथ भाग गई थी। जैसे ही इस घटना की जानकारी उसके पति ओर परिवार को मिली वह उसे खोजकर घर वापस ले आये। पुलिस में महिला के ओर से दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक गांव लाकर उसकी पिटाई की गई और कपड़े फाड़ दिए गए। 

ये घटना 6 जुलाई की बतायी जा रही है, इसका खुलासा सोमवार को हुआ जब घटना का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो जांच पड़ताल में सामने आया कि ये घटना दाहोद के खजूरी गांव की है। पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना में शामिल 19 आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है जिसमें से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत दर्ज करने के बाद महिला का मेडिकल चेकअप भी करवाया गया है।

chat bot
आपका साथी