Gujarat: दो-दो जिलों में जाकर लोगों की समस्याओं को जानेंगे मंत्री

Gujarat मंत्रिमंडल की बैठक में विजय रूपाणी ने सभी मंत्रियों को दो-दो जिलों में जाकर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्‍याओं को जानने को कहा। मंत्री इसकी रिपोर्ट तैयार कर मंत्रिमंडल की अगली बैठक में उस पर चर्चा करें ताकि जनता की समस्‍याओं का समाधान हो सके।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 10:05 PM (IST)
Gujarat: दो-दो जिलों में जाकर लोगों की समस्याओं को जानेंगे मंत्री
दो-दो जिलों में जाकर लोगों की समस्याओं को जानेंगे मंत्री। फाइल फोटो

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने मंत्रिमंडल की बैठक में राज्‍य में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। साथ ही, मंत्रियों को दो-दो जिलों में जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्‍याओं से रूबरू होने का निर्देश दिया। उधर, भाजपा अध्‍यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता में पार्टी के साथ गुजरात के हित पर बात करें तथा व्‍यूज के साथ न्‍यूज भी शेयर करें। गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा सरकार व संगठन तैयारियों में जुटे हैं। बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में रूपाणी ने सभी मंत्रियों को दो-दो जिलों में जाकर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्‍याओं को जानने को कहा। मंत्री इसकी रिपोर्ट तैयार कर मंत्रिमंडल की अगली बैठक में उस पर चर्चा करें, ताकि जनता की समस्‍याओं का समाधान हो सके। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी, पार्टी प्रभारी व सांसद भूपेंद्र यादव आदि ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्‍यान में रखते हुए जनप्रतिनिधि व नेताओं को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लोगों के सुख-दुख में भागीदार रहने को कहा है।

प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि प्रदेश में पार्टी के एक करोड़ 14 लाख सदस्‍य व लाखों पेज समिति सदस्‍य हमारी असल ताकत हैं। पाटिल ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोगों के बीच भाजपा के साथ गुजरात के हित पर भी बात करें। प्रदेश भाजपा आगामी दिनों में पूरी तरह पेपरलैस होगी तथा एप के जरिए इसके नेता, सांसद व विधायक अपने अपने कामों की जानकारी शेयर करेंगे। प्रदेश कार्यालय से इसको मॉनिटर किया जाएगा। पाटिल का दावा है कि गुजरात में भाजपा का कोई विकल्‍प नहीं है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी प्रेस नोट व आरटीआइ करके दफ्तरों से चलने वाली पार्टियां हैं। पाटिल ने कहा कि भाजपा मीडिया सेल लोगों को अपने व्‍यूज के साथ न्‍यूज भी दिया करे। संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसाणिया ने कहा कि मीडिया सेल के जरिए सरकार व संगठन के कामों की जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएं, ताकि जिला, तहसील व गांव-गांव में लोग सरकार व संगठन के कामों से अवगत हो सकें। 

chat bot
आपका साथी