वडनगर के दौरे पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव: रेलवे के विकास कार्यो का लिया जायजा; देखें वीडियो

केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वडनगर में रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण को देखा तथा विकास कार्यों का जायजा लिया। रेलवे के कामकाज यहां काम करने वाले लोगों की समस्याओं एवं उनकी सुविधाओं के बारे में जानने का प्रयास किया।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 12:34 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 12:43 PM (IST)
वडनगर के दौरे पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव: रेलवे के विकास कार्यो का लिया जायजा; देखें वीडियो
केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वडनगर का दौरा किया।

 अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैतृक गांव वडनगर का दौरा किया। वडनगर में रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण को देखा तथा विकास कार्यों का जायजा लिया। रेल मंत्री अहमदाबाद रेल मंडल के इंस्पेक्शन कार में सवार होकर गांधीनगर से वडनगर पहुंचे। इस दौरान लोको पायलट के साथ उन्होंने उनकी समस्या सुविधा व प्रशिक्षण संबंधी विषयों पर बातचीत की।

रेल मंत्री ने अपने विभाग के छोटे-बड़े अधिकारी एवं कर्मचारियों से बड़ी ही आत्मीयता के साथ चर्चा की तथा रेलवे के कामकाज यहां काम करने वाले लोगों की समस्याओं एवं उनकी सुविधाओं के बारे में जानने का प्रयास किया। वैष्णव कर्मचारियों के काम के घंटों की भी जानकारी ली तथा उनकी सुख सुविधा प्रशिक्षण आदि के विषयों पर भी चर्चा की।

#WATCH Gujarat | Union Minister of Railways Ashwini Vaishnaw inspected the Vadnagar railway section and travelled in a rail engine along with the locomotive pilot yesterday pic.twitter.com/6g5TjeH4XH

— ANI (@ANI) July 17, 2021

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नवीनीकरण के बाद गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन के शुक्रवार को उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए गांधी नगर पहुंचे थे। अहमदाबाद रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा बताते हैं कि गांधीनगर से वैष्णव अहमदाबाद रेल मंडल के इंस्पेक्शन कार में सवार हुए तथा गांधीनगर मेहसाणा रेलखंड का जायजा लेने के लिए निकल पड़े। करीब डेढ़ घंटे की यात्रा कर रेल मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैतृक गांव वडनगर पहुंचे जहां उन्होंने नवीनीकृत रेलवे स्टेशन का जायजा लिया तथा अन्य सुविधाओं के बारे में रेलवे के अधिकारियों से चर्चा की।

वैष्णव वडनगर रेलवे स्टेशन रखी प्रधानमंत्री मोदी के पिता दामोदरदास मोदी की चाय की दुकान को भी देखा तथा भावविभोर हो गये। रेलवे के निरीक्षण कार में सवार होकर रेल मंत्री का यूं एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाना इंटरनेट मीडिया पर खूब चर्चा का विषय रहा। लोको पायलट चर्चा कर सुविधा समस्याओं के बारे में जानने की रेलवे मंत्री की जिज्ञासा की इंटरनेट मीडिया पर भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है। कुछ यूजर उनके इस कदम को रेलवे तथा यात्रियों के कल्याण से जोड़कर देख रहे हैं वही कुछ का मानना है कि अब रेलवे अपनी पूरी क्षमता व सुविधा के साथ देश की सेवा करेगा। 

रेलवे मंत्री के साथ सूरत सांसद एवं रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश भी मौजूद रहीं। बता दें कि इंस्पेक्शन कार रेल के इंजन जैसा ही होता है जिसमें दोनों तरफ इंजन होते हैं तथा ट्रैक को देखने के लिए अन्य इंजन की तरह ही शीशा लगा होता है इसे भी लोको पायलट ही चलाते हैं।

chat bot
आपका साथी