नित्यानंद के आश्रम से दो युवतियों को गुम होने के मामले में आश्रम की दो संचालिका गिरफ्तार

विवादास्पद स्वामी नित्यानंद के अहमदाबाद स्थित आश्रम से दो युवतियों को गुम होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आश्रम की दो संचालिका मां प्राणिप्रिय व प्रीयतत्वा को गिरफ्तार किया है

By Preeti jhaEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 01:09 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 01:09 PM (IST)
नित्यानंद के आश्रम से दो युवतियों को गुम होने के मामले में आश्रम की दो संचालिका गिरफ्तार
नित्यानंद के आश्रम से दो युवतियों को गुम होने के मामले में आश्रम की दो संचालिका गिरफ्तार

अहमदाबाद, जेएनएन। विवादास्पद स्वामी नित्यानंद के अहमदाबाद स्थित आश्रम से दो युवतियों को गुम होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आश्रम की दो संचालिका मां प्राणिप्रिय व प्रीयतत्वा को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को अपहरण व जबरन बंधक बनाने, मारपीट व बाल मजदूरी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नित्यानंद के खिलाफ भी अपहरण का मामला दर्ज किया है।

पुलिस उपाधीक्षक के.टी कमारिया ने बताया कि स्वामी नित्यानंद के आश्रम में जांच की गई है। जिसमें आश्रम के संचालकों द्वारा बच्चो को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। आश्रम से कुछ दूरी पर पुष्कर सिटी के 107 नंबर के मकान में बच्चों को बंधक बनाकर रखा जाता था। यहां बच्चों के कपड़े व पूजा सामाग्री सहित कई अहम सबूत मिले है। जांच में सामने आया है कि आश्रम में बच्चों पर फोलोवर्स बढ़ाने और डोनेशन लाने का दबाव डाला जाता था।

कमारिया ने बताया कि आश्रम में से 9 और 10 साल के दो बालकों को छुड़ाया गया है। यह दोनों आश्रम में नहीं रहना चाहते थे। आश्रम से बालकों को परिजनों के बारे में जानकारी मांगी गई है। दोनों बालक दिल्ली के बताये जा रहे है।

यह है पूरा मामला

बेंगलुरु की एक दंपति ने विवेकानंद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवायी थी कि उनके चार संतानों को अहमदाबाद के हथीजण क्षेत्र में स्थित नित्यानंद का आश्रम में जबरन बंधक बनाकर रखा गया है। उन्हें उनके बच्चों से नहीं मिलने दिया जाता है।

शिकायत के बाद पुलिस और चाइल्ड वेल्फेयर बोर्ड के अधिकारियों द्वारा आश्रम में रह रहे दंपति को दो नाबालिग बच्चों को छुड़ाया। यह दोनों बच्चें अपने माता-पिता के साथ रहना चाहते है। जबकि दो बेटियां आश्रम में नहीं है। दोनों का वीडियों सामने आया था, जिसमें दोनों ने बताया कि त्रिनिदात में है और स्वेच्छा से आश्रम में रह रहीं है। जबकि परिजनों का आरोप उनकी दोनों बेटियों पर दबाव में डालकर यह वीडियों बनाया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी