दिग्विजय सिंह का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- भाजपा का एक ही मॉडल खाएंगे, खिलाएंगे और लुटाएंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा भाजपा ने मनरेगा जीएसटी एफडीआई का विरोध किया तथा सत्ता में आने के बाद अंधाधुंध तरीके से जीएसटी व एफडीआई को लागू कर दिया जिससे करोड़ों लोगों की नौकरी में रोजगार उजड़ गए।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 02:14 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 02:14 PM (IST)
दिग्विजय सिंह का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- भाजपा का एक ही मॉडल खाएंगे, खिलाएंगे और लुटाएंगे
दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला।

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा का एक ही मॉडल है खाएंगे, खिलाएंगे और लुटाएंगे। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अच्छे दिन, दो करोड़ लोगों को रोजगार, काला धन वापस लाने तथा किसानों की आमदनी दोगुनी करने जैसे बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अब तक 14 करोड़ लोगों की नौकरी व रोजगार खत्म हो गये।

मध्यप्रदेश में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने मनरेगा, जीएसटी, एफडीआई का विरोध किया तथा सत्ता में आने के बाद अंधाधुंध तरीके से जीएसटी व एफडीआई को लागू कर दिया जिससे करोड़ों लोगों की नौकरी में रोजगार उजड़ गए। दिग्विजय सिंह ने अमेजॉन कंपनी की ओर से भारत के आला अधिकारी व नेताओं को दी गई 8546 करोड़ रूपये की रिश्वत का मामला उठाते हुए कहा कि भारत के कानून मंत्रालय का पूरा बजट ही ग्यारह सौ करोड़ रुपये है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश के लघु व मध्यम व्यापारी मल्टीनेशनल कंपनी के आगे बेकार बनेंगे तथा उनके धंधे रोजगार संकट में आ जाएंगे।

एफडीआई में निवेश को मंजूरी देने से कारोबारियों को सीधे नुकसान

कांग्रेस नेता ने कहा की दिल्ली में बैठे किन मंत्रियों व आला अधिकारियों को यह रकम मिली इसकी जांच की जानी चाहिए। ई कॉमर्स कंपनी अमेजॉन देश में अपना कारोबार फैलाने के लिए नेताओं व अधिकारियों को दिए गए करोड़ों रुपये भ्रष्टाचार व रिश्वत के दायरे में आता है। इससे देश के लघु व मध्यम उद्योग धंधे खत्म हो जाएंगे तथा मैन्युफैक्चरिंग का कारोबार पूरी तरह ठप हो जाएगा। सिंह ने कहा की भाजपा एक और गरीब मध्यमवर्ग व व्यापारियों के भलाई की बात करती है युवाओं का देश होने की बात करती है लेकिन अपनी नीतियों से सबसे अधिक इन्हीं का नुकसान करती है। एफडीआई में सौ फीसदी निवेश को मंजूरी देने से देश के कारोबारियों को सीधे नुकसान होगा। विपक्ष में रहते भाजपा ने एफडीआई ओर जीएसटी का भारी विरोध किया था।

अमेजॉन मामले में सरकार की चुप्‍पी

भाजपा ने मनरेगा को भी एक बेकार योजना बताकर इसका विरोध किया था लेकिन अब सत्ता में आने के बाद इन्हीं योजनाओं को अंधाधुंध तरीके से अमल में लाकर देश के हितों के साथ समझौता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कौन से नियमों के तहत नीतिगत निर्णय बदलकर ई-कॉमर्स कंपनी से लीगल फी लेने को मान्य किया, इसकी जांच जरूरी है। अमेरिका में अमेजॉन के खिलाफ सरकार ने जांच के आदेश दिए लेकिन भारत सरकार अभी तक इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है। 2014 से पहले भाजपा देश में भ्रष्टाचार वह देश को बेचने के आरोप लगाया करती थी लेकिन अब सत्ता में आने के बाद खुद देश की संपत्तियों को एक-एक कर बेच रही है।

युवा बड़ी संख्या में बेरोजगार

देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह गर्त में है लोग महंगाई से परेशान है व्यापारी सरकार के नए नियमों के कारण उद्योग धंधे नहीं कर पा रहे हैं। युवा बड़ी संख्या में बेरोजगार हुए हैं तथा करोड़ों व्यापारियों के व्यापार धंधे चौपट हो चुके हैं इसके बावजूद केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार में नौकरियां देने को लेकर गंभीर नहीं है। दिग्विजय सिंह ने कहां की भाजपा नेता व मंत्री किसान, युवाओं व महिलाओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करते हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती। अपनी जमीन पर फसलों के सही दाम के लिए कई महीनों से किसान केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दे रहे हैं लेकिन सरकार को उनके पास जाकर बात करने का भी समय नहीं है। सरकार के खिलाफ बोलने व प्रदर्शन करने वालों को देश विरोधी व नक्सली होने का टैग लगा दिया जाता है।

chat bot
आपका साथी