रास सदस्य भारद्वाज के निधन पर भाजपा अध्यक्ष पाटिल बोले-एक अच्छा अधिवक्ता व एक बेहतर समाज सेवक खो दिया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा भाजपा से वर्षों से नाता। भाजपा के कई चर्चित नेताओं को दरकिनार कर चार माह पहले राज्यसभा के सदस्य चुने गए अभय भारद्वाज। राजनीतिक जगत को गहरा आघात लगा। कोरोना काल में गुजरात से अबतक राज्यसभा के 2 सदस्यों की मौत हो चुकी है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 06:42 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 10:54 PM (IST)
रास सदस्य भारद्वाज के निधन पर भाजपा अध्यक्ष पाटिल बोले-एक अच्छा अधिवक्ता व एक बेहतर समाज सेवक खो दिया
गुजरात से राज्यसभा सदस्य अभय भारद्वाज का हार्टअटैक आने से निधन। 3 माह पहले कोरोना वायरस संक्रमित हो गए थे।

जासं, अहमदाबाद। चार माह पहले राज्यसभा के सदस्य चुने गए अभय भारद्वाज का मंगलवार को निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें हालत गंभीर होने पर चेन्नई की अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, सुबह उनको हृदयाघात हुआ जिसके चलते उनका निधन हो गया। कोरोना काल में गुजरात से राज्यसभा के 2 सदस्यों का निधन हो चुका है। भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने अभय भारद्वाज के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि प्रदेश ने एक अच्छा अधिवक्ता तथा एक बेहतर समाज सेवक खो दिया। वह हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन से समाज वह राजनीतिक जगत को गहरा आघात लगा है।

करीब 3 माह पहले कोरोना वायरस संक्रमित हुए थे 

अभय भारद्वाज करीब 3 माह पहले कोरोना वायरस संक्रमित हो गए थे पहले उन्हें वडोदरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालात बिगड़ते देख बाद में उन्हें चेन्नई की हॉस्पिटल में एयरलिफ्ट कर ले जाया गया। गत दिनों उनके स्वस्थ होने की खबर थी। परिजनों ने बताया कि हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया है। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा भाजपा से वर्षों से नाता 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा भाजपा से अभय भारद्वाज का वर्षों से नाता रहा है। भारद्वाज अगस्त 2020 में हुए राज्यसभा चुनाव में राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे। भारद्वाज पहली बार राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे। भारतीय जनता पार्टी ने कई चर्चित नेताओं को दरकिनार कर भारद्वाज को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया था।

chat bot
आपका साथी