National Unity Day 2021: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर कहा- देश की चिंता करना हम सभी की जिम्मेदारी

देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार पटेल एक सशक्त भारत के निर्माण का सपना देखा करते। हम एक रहेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे। देश की एकता व अखंडता के लिए अपने नागरिक कर्तव्यों को पूरा करते हुए हमारा प्रयास सरदार साहब के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

By Priti JhaEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 10:38 AM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 10:41 AM (IST)
National Unity Day 2021: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर कहा- देश की चिंता करना हम सभी की जिम्मेदारी
राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर अपने वीडियो संदेश कहा कि भारत आत्मनिर्भरता के मिशन पर चल पड़ा है निवेश के मामले में भारत के सर्वश्रेष्ठ डेस्टिनेशन है। सरदार पटेल हमारे दिल में हैं हम एक रहेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे।

दशकों पुराने कानून को हमारी सरकार ने खत्म किए भारत आज हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है देश की चिंता करना हम सभी की जिम्मेदारी है। देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार पटेल एक सशक्त भारत के निर्माण का सपना देखा करते। हम एक रहेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे। देश की एकता व अखंडता के लिए अपने नागरिक कर्तव्यों को पूरा करते हुए हमारा प्रयास सरदार साहब के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल की 146 में जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें मार्गदर्शन देने वाला उन्होंने अखंड भारत का निर्माण किया। सरदार पटेल ने देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया पटेल चाहते थे कि देश विनम्र भी बने एवं सशक्त भी बने सरदार आज हर एक देशवासी के दिल में बसे हैं। देश का हर नागरिक एक समान महसूस करें यही हमारी एकता, लोगों को सुविधाओं में कोई भेदभाव ना हो।

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सरदार पटेल के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके जीवन को प्रेरणादाई बताया। शाह ने कहा कि सरदार साहब ने 562 रजवाड़ों को एक कर अखंड भारत का निर्माण किया। उनकी याद में बनाई गई दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी हमें एकता का संदेश देती है। हर व्यक्ति एक बार यहां आकर जरूर देखें। आजादी के बाद देश पर क ई संकट आए, अंग्रेजों की साजिशों को सरदार साहब ने हर बार विफल बनाया। आजादी के बाद सरदार साहब को भुलाने की कोशिश की गई सरदार पटेल को योग्य सम्मान नहीं दिया गया। 

chat bot
आपका साथी