नवलखी दुष्कर्म: वड़ोदरा में सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने राजस्थान से दो संदिग्धों को हिरासत मे लिया

वड़ोदरा के नवलखी मैदान में 29 नवम्बर के दिन 14 साल की किशोरी से दो युवकों ने उसके मंगेतर के सामने ही सामुहिक दुष्कर्म किया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 12:43 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 12:43 PM (IST)
नवलखी दुष्कर्म: वड़ोदरा में सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने राजस्थान से दो संदिग्धों को हिरासत मे लिया
नवलखी दुष्कर्म: वड़ोदरा में सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने राजस्थान से दो संदिग्धों को हिरासत मे लिया

अहमदाबाद जेएनएन। वड़ोदरा के नवलखी मैदान में मंगेतर के साथ बैठी 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक हप्ता से ज्यादा समय बीतने के बाद पुलिस ने राजस्थान से दो शख्सों को हिरासत में लिया है। इन दोनों शख्सों का चेहरा आरोपितों के बनाये गये स्कैज से 95 प्रतिशत मिल रहा था।

वड़ोदरा पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि नवलखी मैदान में किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म के मामले में दो संदिग्ध शख्सों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। दोनों शख्सों का चेहरा पीड़िता के बताये गये स्कैज से 95 प्रतिशत मिल रहा है। फिलहाला दोनों का वड़ोदरा लाया गया है। पीड़िता की शिनाख्त के बाद आगे की जानकारी दी जायेगी।

वड़ोदरा के नवलखी मैदान में 29 नवम्बर के दिन 14 साल की किशोरी से दो युवकों ने उसके मंगेतर के सामने ही सामुहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने मंगेतर की पिटाई की ओर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। वड़ोदरा पुलिस ने पीड़िता और उसके मंगेतर के बताने के बाद दोनों आरोपितों का स्कैज जारी किया था और सुराग देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। वड़ोदरा पुलिस आयुक्त अनुप सिंह गहलोत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की आठ टीमों का गठन किया था।  

वडोदरा निवासियों का विरोध मार्च, आरोपितों के लिए फांसी की मांग

जानकारी हो कि वडोदरा शहर के निवासियों ने नवलखी में एक नाबालिग के साथ हैवानियत करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी और मौत की सजा की मांग को लेकर एक विरोध मार्च निकाला था । दुष्कर्म पीडि़ता के लिए न्याय की मांग करते हुए, प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पुलिस को दोषियों को जल्द से जल्द ढूंढना चाहिए और उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए।

गौरतलब है की 28 नवंबर को गुजरात के वडोदरा में उस समय सनसनी फैल गयी जब यहां के नवलखी मैदान में एक नाबालिग लड़की से साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल ये नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ शाम के समय वाहन चलाना सीख रही थी, कि उसी समय दो अज्ञात युवकों ने उसके मंगेतर पर हमला किया और उसके बाद लड़की को वहां से अगवा कर अपने साथ ले गए। लड़की के मंगेतर के साथ आरोपियों ने मारपीट की जिसकी वजह से वह काफी डर गया। उसने तुरंत ही नजदीकी पुलिस स्टेशन पर पहुंच इस घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

नवलखी मैदान काफी बड़ा है और यहां आसपास झाडिय़ां भी हैं। पुलिस ने वहां लड़की को ढूंढना शुरू कर दिया, लगभग एक से डेढ़ घंटे तक ढूंढने के बाद लड़की मैदान के दूसरे छोर पर झाडिय़ों में बुरी तरह घायल हालत में मिल गयी। डीसीपी संदीप चौधरी ने कहा, पीडि़ता ने बताया है कि वह आरोपियों को नहीं जानती थी।  

chat bot
आपका साथी