गुजरात में पीएम नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन भव्य तरीके से मनाने की योजना, सीएम रुपाणी ने बुलाई बैठक

PM Narendra Modis 71st Birthdayआगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के आयोजन के लिए गुजरात में विशेष तैयारियां की जा रही हैं जिसे लेकर राज्‍य के मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने आज महानगर पालिका के आयुक्त व महापौर की बैठक बुलाई है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 12:50 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 12:50 PM (IST)
गुजरात में पीएम नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन भव्य तरीके से मनाने की योजना, सीएम रुपाणी ने बुलाई बैठक
गुजरात में पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाने की योजना

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी गुरुवार को राज्य के महानगर पालिका के आयुक्त व महापौर की बैठक लेंगे। महानगरों में विकास, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के अमल के साथ आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को मनाने के संबंध में इसमें चर्चा होगी। गुजरात की अहमदाबाद महानगर पालिका, सूरत महानगर पालिका, वडोदरा महानगर पालिका, राजकोट महानगर पालिका, जामनगर महानगर पालिका, भावनगर महानगर पालिका, जूनागढ़ महानगर पालिका, गांधीनगर महानगर पालिका के महापौर एवं महानगरपालिका के आयुक्त मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के साथ गांधीनगर में बैठक में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी इस बैठक में महापौर एवं आठ आयुक्त से महानगरों में चल रहे विकास कार्यों, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के अमल तथा आधारभूत ढांचे के विकास पर चर्चा करेंगे। आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को मनाने को लेकर भी राज्य सरकार तथा गुजरात भाजपा व बड़े पैमाने पर तैयारियां कर रही है।

71 बच्चों की होगी ओपन हार्ट सर्जरी

मुख्यमंत्री रुपाणी राज्य में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाने का आयोजन करना चाहते हैं। मोदी के जन्मदिन पर गुजरात भाजपा 71 बच्चों की ओपन हार्ट सर्जरी निशुल्क कराएगी इसके अलावा राज्य में 71000 पौधे लगाए जाएंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटील ने बुधवार को गांधीनगर में राज्य की सहकारी समितियों के पदाधिकारियों व प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी तथा राज्य सरकार के मंत्रियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम आयोजन करने का ऐलान किया था।

71 हजार पौधे लगाये जाएंगे 

राज्य की विविध सहकारी समितियां भी अपने अपने तरीके से प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाएंगी। पाटिल ने मोदी के जन्मदिन पर राज्य में 71 हजार पौधे लगाने का निश्चय किया है। पाटिल ने इस मौके पर कहा कि गुजरात सहकारिता के क्षेत्र में एक माडल स्टेट बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र में सहकारिता मंत्रालय का गठन कर उसका जिम्मा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपा है। उनका ये फैसला देश के सहकारिता ढांचे को मजबूती देने के साथ और आगे ले जाएगा।

पाटिल ने कहा की गुजरात में सहकारिता का बेहतर माहौल है कृषि व पशुपालन आदि क्षेत्रों में गुजरात के महिला पुरुषों ने अपने पुरुषार्थ के दम पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सहकारी संस्थाएं बनाई है। अमूल ब्रांड आज दुनिया का सबसे बड़ा ब्रांड बन कर उभरा है तथा भारत सही दुनिया के कई देशों में इसका दुग्ध उत्पाद निर्यात किए जाते हैं।

chat bot
आपका साथी