Gujarat: गुजरात में कोरोना वार्ड में 60 साल की वृद्धा से दुष्कर्म

Gujarat गुजरात में राजकोट के सरकारी अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती एक 60 वर्ष की वृद्धा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला को बुधवार सुबह सांस में तकलीफ के बाद यहां भर्ती कराया गया था।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 10:38 PM (IST)
Gujarat: गुजरात में कोरोना वार्ड में 60 साल की वृद्धा से दुष्कर्म
गुजरात में कोरोना वार्ड में 60 साल की वृद्धा से दुष्कर्म। फाइल फोटो

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Gujarat: गुजरात में राजकोट के सरकारी अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती एक 60 वर्ष की वृद्धा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला को बुधवार सुबह सांस में तकलीफ के बाद यहां भर्ती कराया गया था। पीड़ित महिला को राजकोट सिविल अस्पताल की चौथी मंजिल पर भर्ती किया गया था। उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसका पोस्ट कोविड ट्रीटमेंट शुरू किया गया था। पीड़िता ने बताया कि रात को एक अधेड़ व्यक्ति उसके बेड के पास आया तथा वार्ड की लाइट बंद करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि वह व्यक्ति गुरुवार सुबह तक उसके बेड के पास बैठा था। महिला ने फोन पर जब परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

उधर, राजकोट सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. राधेश्याम त्रिवेदी ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद एक समिति बनाई गई है, जो इस घटना की जांच कर रही है। इस मामले में फोरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली जाएगी। सहायक पुलिस आयुक्त पीके दियोरा ने बताया कि प्राथमिक जांच में दुष्कर्म संबंधी सुबूत मिलने के बाद पुलिस ने वार्ड के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है तथा वार्ड ब्वाय व अटेंडेंट को पूछताछ के लिए बुलाया है।

गौरतलब है कि अहमदाबाद महानगर के एक युवक को लड़की से दुष्कर्म के मामले में बरी होने में 25 साल लग गए। पीड़िता पिछले 20 साल से उसकी पत्नी है तथा उनके दो बच्चे हैं। सास और पत्नी के बयान बदलने के बाद सेशन कोर्ट में आरोपी को इस मामले में बरी कर दिया। अहमदाबाद के नारायणपुरा पुलिस थाने में पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री अक्टूबर 1996 में अपने दोस्त के घर से आने में लेट हो गई थी। आरोपी ने मौका पाकर उसका अपहरण किया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा कुछ समय बाद उसको जमानत मिल गई थी।

chat bot
आपका साथी