Period leave: Zomato की तरह अब सूरत की इस कंपनी में महिलाकर्मियाेें को मिलेगी 12 दिनों की ‘पीरियड लीव’

Zomato के बाद अब सूरत की डिजिटल मार्केटिंग कंपनी आईविपनन (IVIPANAN) ने भी महिलाओं को 12 दिन की पीरियड लीव देने की घोषणा की है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 09:52 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 10:33 AM (IST)
Period leave: Zomato की तरह अब सूरत की इस कंपनी में महिलाकर्मियाेें को मिलेगी 12 दिनों की ‘पीरियड लीव’
Period leave: Zomato की तरह अब सूरत की इस कंपनी में महिलाकर्मियाेें को मिलेगी 12 दिनों की ‘पीरियड लीव’

सूरत, एएनआइ। सूरत की एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने एक स्वागत योग्य कदम उठाया है, इस कंपनी की महिला कर्मचारियों को अब प्रति वर्ष 12 दिन की पीरियड लीव (Period Leave) की सुविधा दी जाएगी। आईविपनन (IVIPANAN) के संस्थापक भौतिक शेठ ने रविवार को तत्काल प्रभाव से अपनी कंपनी की महिला कर्मचारियों के लिए प्रति वर्ष 12 दिनों की ‘पीरियड लीव’ की घोषणा की। 2014 में स्‍थापित हुई इस कंपनी में कुल नौ कर्मचारी हैं जिनमें से आठ महिलायें हैं।  

 अपनीी महिला कर्मचारियों को एक ईमेल के माध्‍यम से भौतिक शेठ ने कहा कि, “अपने कार्यस्थल और सभी कर्मचारी परिवार को एक अधिक स्वस्थ और खुशहाल वातावरण देने की प्रक्रिया में हम अपनी सभी महिला कर्मचारियों के लिए मासिक छुट्टी (पीरियड लीव) की घोषणा कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि, “हम इस बारे में हमेशा सोचते रहते हैं कि अपनी टीम को अधिक आराम कैसे दे सकते हैं, हम कैसे कार्यस्‍थल के वातावरण को स्‍वस्‍थ और मानव-अनुकूलित बना सकते हैं !”

 मीडिया से रूबरू होते हुए भौतिक शेठ ने बताया, “हम महिला टीम के सदस्यों द्वारा पीरियड्स के दौरान होने वाली असुविधा को समझते हैं। कार्यालय का तनाव और वातावरण उनके दर्द और असुविधा के स्तर को बढ़ा सकता है। ऐसे समय में अगर हमारे महिला कर्मचारी चाहें तो मासिक धर्म के दौरान प्रतिमाह एक छुट्टी ले सकती है।” शेठ का कहना था कि  भारतीय समाज में  मासिक धर्म (पीरियड) को लेकर अभी भी खुलापन नहीं है इसके बारे में बात करने से महिलायें झिझक महसूस करती हैं। आज भी दफ्तरों में काम करने वाली महिलायें वॉशरूम जाते समय हाथ में बैग, पर्स और प्लास्टिक की थैली ले जाते समय अधिक सचेत रहती हैं। हम ऐसी अवधारणा को बदलना चाहते हैं और इसी के साथ हम भारत के सभी छोटे-बड़े व्यवसायों को पुरुष और महिला के बीच जैविक अंतर को समझने के लिए एक मजबूत संदेश देना चाहते हैं।

 गौरतलब है कि कुछ दिन पहले फूड डिलीवरी कंपनी ज़ोमेटो ने नई पहल चालू करते हुए अपनी महिला कर्मचारियों के लिए प्रति वर्ष 10 दिन की ‘पीरियड लीव’ की घोषणा की थी। इस नई पहल को अपनाते हुए सूरत की एक डिजिटल मार्केटिंग फर्म ने इसी तरह की घोषणा की है। गुरुग्राम स्थित फूड डिलवरी कंपनी जोमैटो की स्थापना साल 2008 में हुई थी। बहुत ही कम समय में इस कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी अलग पहचान बना ली। इस कंपनी में 5 हजार से अधिक कर्मचारी हैं।

Maharashtra: बुलढाणा में दुष्‍कर्म के आरोपियों को मृत्युदंड, दुल्‍हन की तरह सजाया गया पुलिस स्‍टेशन

chat bot
आपका साथी