Gujarat Cabinet: जानिए, गुजरात मंत्रिमंडल में किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Gujarat Cabinet गुजरात मंत्रिमंडल में सबसे युवा हर्ष संघवी (37) को गृह राज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई वहीं मनीषा वकील को महिला व बाल कल्याण का काम सौंपा गया है। मनीषा वकील व निमीषा सुथार दो महिला चेहरों को लिया गया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 07:30 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:09 PM (IST)
Gujarat Cabinet: जानिए, गुजरात मंत्रिमंडल में किसे क्या मिली जिम्मेदारी
भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में पहली बार विधायक बने युवा चेहरे पहली पसंद बने। फाइल फोटो

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात के मुख्यामंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में पहली बार विधायक बने युवा चेहरे पहली पसंद बने। वहीं, जातिगत व क्षेत्रीय समीकरणों का भी बखूबी ख्याल रखा गया। मंत्रिमंडल में सबसे युवा हर्ष संघवी (37) को गृह राज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई, वहीं मनीषा वकील को महिला व बाल कल्याण का काम सौंपा गया है। गुजरात में भाजपा ने फिर राजनीतिक प्रयोग की नई इबारत लिखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के समूचे मंत्रिमंडल को बाहर रखते हुए नई सरकार के मंत्रिमंडल की सूरत व सीरत दोनों ही बदल कर रख दी। गुरुवार को राज्य पाल आचार्य देवव्रत ने भूपेंद्र सरकार के 10 कैबिनेट, पांच राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वाले व नौ राज्यमंत्रियों को राजभवन के प्रांगण में शपथ दिलाई। मनीषा वकील व निमीषा सुथार दो महिला चेहरों को लिया गया। निमीषा गत उपचुनाव में मोरवा हड़फ सीट से चुनाव जीती हैं। मनीषा को महिला व बाल कल्यााण का स्वतंत्र प्रभार दिया गया, वहीं निमीषा को आदिवासी विकास, स्‍वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री का जिम्मा सौंपा गया।

ऐसे बनी नई सरकार की रूपरेखा

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केंद्रीय मंत्री व पार्टी निरीक्षक भूपेंद्र यादव ने इस सरकार की रूपरेखा बनाई तथा पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्य्मंत्री नितिन पटेल सहित मंत्रिमंडल के सभी वरिष्ठ मंत्रियों को इस बदलाव के लिए तैयार किया। मुख्यमंत्री के अलावा छह पाटीदार नेता मंत्री बनने में सफल रहे। इनमें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जीतूभाई (जितेंद्र) वाघाणी, ऋषीकेश पटेल व राघवजी पटेल को कैबिनेट रैंक मिली है। अहमदाबाद के असारवा से विधायक प्रदीप परमार व सूरत से पूर्णेश मोदी को कैबिनेट रैंक देना काफी चर्चा का विषय रहा। पूर्णेश मोदी ने ही कांग्रेस के पूर्व अध्यपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सूरत में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। मोदी सरनेम को लेकर दिए गए उनके बयान के बाद पूर्णेश ने इसे समाज का अपमान बताते हुए यह केस दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई चल रही है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विधायकों में से जामनगर के राघवजी पटेल कैबिनेट मंत्री बने, जबकि जीतूभाई चौधरी व ब्रजेश मेरजा को राज्यममंत्री स्वततंत्र प्रभार का जिम्माी मिला। रूपाणी सरकार में कुंवरजी बावलिया, जवाहर चावडा जहां कैबिनेट मंत्री थे, वहीं धर्मेंद्र जाडेजा राज्यमंत्री। जवाहर चावड़ा ने कहा कि पार्टी का फैसला सर्वमान्य है तथा वे अब भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे।

मेहसाणा से ही लड़ेंगेः नितिन पटेल

भूपेंद्र पटेल ने गत रविवार को अकेले ही शपथ ली थी। बुधवार को मंत्रिमंडल की शपथ को लेकर गहमागहमी रही। आखिर चार दिन बार मंत्रीमंडल का शपथग्रहण हुआ। वरिष्ठ नेता व मंत्रियों की नाराजगी की बातें खूब चलीं, लेकिन आखिर सभी ने आलाकमान के फैसले को माना। हालांकि पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि वे आगामी चुनाव मेहसाणा से ही लड़ेंगे। उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी वफादारी का सबूत देते हुए खजुराहों कांड को याद करते हुए कहा कि उन्‍होंने केशुभाई की सरकार बचाने को अपना इस्तीफा दिया था।

2022 में प्रचंड बहुमत से जीतेंगेः भूपेंद्र यादव

गुजरात भाजपा की नई सरकार के गठन में अहम भूमिका अदा करने वाले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का कहना है कि यह सर्वमान्य व सर्वसम्मति से लिया गया फैसला है। भाजपा टारगेट डिलीवरी व लास्ट बाई डिलीवरी के लक्ष्य को ध्याान में रखकर काम करती है। सभी कार्यकर्ता को सरकार, प्रशासन, समाज व राजनीति के क्षेत्र में काम करने का मौका दिया जाता है। अंततः पार्टी के विकास व विस्ताार के लिए हर तरह के प्रयोग किए जाते हैं। गुजरात में नए नेतृत्व को आगे बढ़ाने की अभिनव पहल है। 2022 में प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। 

सीआर पाटिल का प्रभुत्व

मंत्रिमंडल के गठन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल का प्रभुत्व साफ नजर आता है। दक्षिण गुजरात के तीन कैबिनेट व चार राज्यमंत्री बनाए गए हैं। दक्षिण गुजरात के 24 भाजपा विधायकों में से सात मंत्रिमंडल में शामिल हुए, जिनमें से पूर्णेश मोदी को राजस्व तथा गृह राज्यतमंत्री स्वतंत्र प्रभार का जिम्मा हर्ष संघवी को दिया गया।

पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले पार्टी के सभी साथियों को अभिनंदन, ये उत्‍कृष्ट कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित किया और पार्टी के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया। सभी यशस्वी कार्यकाल के लिए खूब खूब शुभेच्छा। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी को शुभकामना देता हूं। मुझे विश्वास है कि नरेंद्र मोदी और भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में पूरा मंत्रिमंडल लोक कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के गरीब लोगों तक पहुंचाने के लिए निरंतर सेवाभाव के साथ काम करेंगे।

कोरोना में सेवा का मिला मेवा

कोरोना महामारी के दौरान किए गए सेवा कार्य कई विधायकों को फल गए। इसके अलावा केंद्र व राज्य की कल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले नेता भी मंत्री पद की पहली पसंद बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संदेश में इन्हें उत्कृष्ट कार्यकर्ता व सेवा को समर्पित बताया है। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने जनकल्याण व सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के काम पर अधिक जोर दिया है। मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। कोरोना महामारी के दौरान वे सतत लोगों की मदद करते रहे हैं। अहमदाबाद के असारवा से विधायक प्रदीप परमार व विसनगर के ऋषिकेश पटेल सीधे कैबिनेट मंत्री बनाए गए। पाटीदार आरक्षण आंदोलन में ऋषिकेश के कार्यालय को जला दिया गया था। सूरत के हर्ष संघवी ने भी इस दौरान लोगों को राशन, दवा व इंजेक्शदन आदि उपलब्ध कराए। सूरत के ही पूर्णेश मोदी, अहमदाबाद के जगदीश पंचाल, मनीषा वकील सहित ग्रामीण क्षेत्र के कई विधायक सेवा में जुटे थे, जिसका उन्हें फल मिला।

जानें, किसे क्या जिम्मेदारी मिली

1. भूपेंद्र पटेल प्रशासनिक सुधार, ग्रह, पुलिस हाउसिंग, सूचना एवं प्रसारण, शहरी विकास, उद्योग, खान-खनिज, नर्मदा व बंदरगाह

कैबिनेट मंत्री

2. राजेंद्र त्रिवेदी राजस्व, कानून, न्याय व संसदीय मामले

3. जीतूभाई वाघाणी प्राथमिक, माध्यामिक व उच्‍च शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा

4. ऋषि‍केश पटेल स्वा‍स्थ्‍य एवं परिवार कल्याण, मेडिकल शिक्षा, जलापूर्ति

5. पूर्णेश मोदी मार्ग एवं मकान, परिवहन

6. राघवजी पटेल क्रषि , पशुपालन एवं गौसंवर्धन

7. कनुभाई देसाई वित्त , ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल

8. किरीट सिंह राणा वन, पर्यावरण, क्लाइेमेट चेंज

9. नरेश पटेल आदिवासी विकास, अन्ना एवं नागरिक आपूर्ति तथा ग्राहक सुरक्षा

10. प्रदीप सिंह परमार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता

11. अर्जुन सिंह चौहाण ग्राम विकास एवं ग्राम ग्रह निर्माण

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

1. हर्ष संघवी ग्रह, आबकारी, जेल, खेलकूद, युवा सेवा, गैरगुजरातियों का विभाग, पुलिस हाउसिंग

2. जगदीश पंचाल,विश्वतकर्मा कुटीर उद्योग, सहकार, नमक उद्योग व प्रोटोकोल, वन एवं पर्यावरण

3. ब्रिजेश मेरजा श्रम, रोजगार, पंचायत,

4. जीतुभाई चौधरी कल्प‍सर, मतस्‍य उद्योग,

5. मनीषा बेन वकील महिला एवं बाल कल्याण

राज्यंमंत्री

1. मुकेश पटेल क्रषि , ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल

2. निमीषा सुथार आदिवासी विकास, स्वास्‍थ्‍य एवं परिवार कलयाण

3. अरविंद रैयाणी परिवहन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन, यात्राधाम विकास

4. कुबेर डिंडोर उच्चा, तकनीकी शिक्षा एवं संसदीय मामले

5. कीर्तिसिंह वाघेला प्राथमिक, माध्यामिक व प्रौढ शिक्षा

6. गजेंद्रसिंह परमार अन्न‍ व नागरिक आपूर्ति, ग्राहक सुरक्षा

7. आर सी मकवाणा सामाजिक न्यानय एवं अधिकारिता

8. विनोदभाई मोरडिया शहरी विकास, शहरी ग्रह निर्माण

9. देवाभाई मालम पशुपालन एवं गौसंवर्धन।

chat bot
आपका साथी