International Yoga Day 2021: गुजरात के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम रुपाणी ने योग दिवस पर दिया स्‍वस्‍थ रहने का संदेश

International Yoga Day 2021 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के खास अवसर पर गांधीनगर राजभवन पर आयोजित योग कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सबको स्वस्थ रहने का संदेश दिया। वहीं मुख्यमंत्री विजय रुपाणी में भी योग एवं प्राणायाम से आज के दिन की शुरुआत की।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 12:43 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 03:04 PM (IST)
International Yoga Day 2021: गुजरात के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम रुपाणी ने योग दिवस पर दिया स्‍वस्‍थ रहने का संदेश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुजरात के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने स्वस्थ रहने का संदेश दिया

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने योग में प्राणायाम कर जनता को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। गांधीनगर राजभवन पर आयोजित योग कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत शामिल तथा योग व प्राणायाम कर सबको स्वस्थ रहने का संदेश दिया। राज्यपाल ने अष्टांग योग के बारे में मार्गदर्शन करते हुए बताया कि योग एवं प्राणायाम नित्य कर्म बनाया जाना चाहिए स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग बहुत जरूरी है। शरीर मन स्वस्थ रहता है साथ ही आध्यात्मिक शक्ति भी बढ़ती है। योग प्राणायाम से शरीर एवं मन स्वस्थ रहता है तथा यह आत्मा के परमात्मा से जुड़ाव का भी साधन है।

आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास के चलते दुनिया ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। योग एवं प्राणायाम भारतीय जीवन शैली का एक महत्वपूर्ण अंग है। राज्यपाल ने कहा की कोरोना महामारी के दौर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना जरूरी है तथा योग एवं प्राणायाम इसमें काफी मदद करते हैं। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी में भी योग एवं प्राणायाम से आज के दिन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने योग एवं प्राणायाम करके प्रदेश की जनता को नित्य योग करने का संदेश देते हुए उनके स्वस्थ रहने की शुभकामना की।

chat bot
आपका साथी