Income Tax Raid: अहमदाबाद के 6 बड़े लैंड डीलर व बिल्डर्स के यहां आयकर के छापे, मचा हड़कंप

Income Tax Raidअहमदाबाद में 6 बड़े लैंड डीलर एवं बिल्डर्स के यहां आयकर के छापे मारने से हडकंप मच गया है। बिल्डरों के 24 ठिकानों पर सर्च आपरेशन किया जा रहा है। राजकोट के मशहूर आर.के बिल्डर ग्रुप पर छापा मारकर करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्‍त की है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 11:48 AM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 11:48 AM (IST)
Income Tax Raid: अहमदाबाद के 6 बड़े लैंड डीलर व बिल्डर्स के यहां आयकर के छापे, मचा हड़कंप
अहमदाबाद के 6 बड़े लैंड डीलर एवं बिल्डर्स के यहां छापा

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। आयकर विभाग ने बुधवार तड़के अहमदाबाद के 6 बड़े लैंड डीलर (भूमि दलाल) एवं बिल्डर्स के यहां छापा एवं तलाशी अभियान शुरू किया। दीपक ठक्कर योगेश पूजारा के मेहता सहित अहमदाबाद के आधा दर्जन लैंड डीलर के यहां छापेमारी के बाद से इस लाबी में खलबली सी मच गई। छापे की कार्यवाही में अहमदाबाद के नामी धर्मदेव इस्कॉन बिल्डर का नाम भी आ रहा है। आयकर विभाग ने पिछले 2 सप्ताह में राजकोट के आर के बिल्डर की सैकड़ों करोड़ की बेनामी संपत्तियों एवं नकदी को उजागर किया है। अब अहमदाबाद में अचानक सक्रिय हुए आयकर विभाग के चलते लेंड डीलर बिल्डर्स सतर्क हो गये हैं। आर के समूह के 25 लॉकर आयकर विभाग ने सील किए थे जिन्हें अब एक-एक कर खोला जा रहा है।

बिल्डरों में हड़कंप

सुबह-सुबह पड़े छापे के चलते शहर के बिल्डरों में हड़कंप मच गया है। आयकर विभाग द्वारा बिल्डरों के 24 ठिकानों पर सर्च आपरेशन किया जा रहा है। छापे के दौरान 150 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए है। बताया जा रहा है कि सुबह 4 बजे यह छापे मारे गये थे। आयकर के छापे में अहमदाबाद के अलावा राजकोट और सूरत की टीम भी शामिल है।

अहमदाबाद के धर्मदेव ग्रुप, इस्कोन बिल्डर ग्रुप, के. मेहता ग्रुप, योगेश पुजारा ग्रुप तथा दीपक ठक्कर सहित एक बड़े बिल्डर ग्रुप पर छापा मारा गया है। आयकर विभाग की टीम सुबह 4 बजे अलग-अलग टीमों के साथ बिल्डर के घर, आफिस और अन्य ठिकानों पर छापे मारे की कार्रवाई शुरु की। इससे पहले आयकर विभाग की टीम ने राजकोट के मशहूर आर.के बिल्डर ग्रुप पर छापा मारकर करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्‍त की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद में आयकर विभाग द्वारा मारे गये छापे के दौरान भी करोड़ों के अवैध लेन-देन का पर्दफाश हुआ है। हालांकि अभी तक आकंडे जारी नहीं किये गये है। यह सर्च आपरेशन कितने घंटे या दिन तक चलेगा इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है। आयकर के छापे के बाद बिल्डर्स ग्रुप में खलबली मच गई है।

मशहूर उद्योगपति के भांजे का यहां भी छापा

मशहूर उद्योगपति के भांजे के यहां भी आयकर विभाग की टीम द्वारा छापा मारा गया है। बताया जा रहा है कि योगेश पुजारा एक मशहूर उद्योगपति के भांजे हैं। फिलहाल आयकर विभाग द्वारा तलाशी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी