गुजरात दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह: अहमदाबाद में कलोल रेलवे ब्रिज का किया लोकार्पण
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुबह करीब 915 बजे अहमदाबाद पहुंचकर सरखेज गांधीनगर हाईवे पर वैष्णो देवी सर्कल के पास बने कलोल रेलवे ब्रिज (Kalol railway bridge) का लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने बोडक देव स्थित पंडित दीनदयाल होल पर पहुंचकर टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया था।
अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में वैष्णो देवी सर्किल के पास बने कलोल रेलवे ब्रिज (Kalol railway bridge) का लोकार्पण किया। अमित शाह सोमवार को गुजरात दौरे पर आए हैं, सुबह करीब 9:15 बजे अहमदाबाद पहुंचकर उन्होंने बोडक देव स्थित पंडित दीनदयाल होल पर टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद भी सीधे सरखेज गांधीनगर हाईवे पर वैष्णो देवी सर्कल के पास बने फ्लाई ओवर का लोकार्पण करने पहुंचे।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शाह ने फीता काटकर इस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा तथा राज्य वित्त आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नरहरी अमीन भी मौजूद थे।
जानें पूरे दिन का कार्यक्रम
केंद्रीय गृहमंत्री इसके बाद अहमदाबाद जिले के ही कलोल में बने कृषि उत्पन्न बाजार समीति के नए भवन का उद्घाटन करेंगे इसके बाद कोलवाड के पे सेंटर स्कूल पहुंचकर टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करेंगे। शाह इसके बाद रूपाल गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाए गए टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करने जाएंगे।