Gujarat Fire News: गुजरात में कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आठ दमकल वाहन मौके पर

Gujarat Fire News गुजरात के वापी में एक कैमिकल फैक्ट्री में में आग लग गयी आग पर काबू पाने के लिए आठ दमकल वाहन मौके पर पहुंचे

By Babita kashyapEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 02:20 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 02:50 PM (IST)
Gujarat Fire News: गुजरात में कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आठ दमकल वाहन मौके पर
Gujarat Fire News: गुजरात में कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आठ दमकल वाहन मौके पर

अहमदाबाद, एएनआइ। गुजरात के वापी में शनिवार दोपहर GDIC की एक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी है। आग को बुझाने के लिए दमकल के आठ वाहन मौके पर पहुंच गये हैं। फिलहाल दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, कंपनी में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। कैमिकल फैक्ट्री  में रसायन पदार्थ होने के कारण आग तेजी से चारों ओर फैलती जा रही है। कंपनी के आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया गया है। आग की लपटें उठने से आसमान में धुएं का काला गुबार दिखाई दे रहा है।

हादसे के समय इस फैक्ट्री में कितने लोग मौजूद थे, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। हालांकि आग बुझाने के साथ ही लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य जारी है। आग लगने के कारणों का भी अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।   इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

#WATCH Gujarat: Fire breaks out at a chemical factory in Vapi, Valsad. More than 8 fire tenders are at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/ELsVSD2x1W

— ANI (@ANI) August 8, 2020
अहमदाबाद के कोविड अस्‍पताल में आग, 8 की मौत 
6 अगस्‍त को अहमदाबाद के सबसे पॉश नवरंगपुरा इलाके में स्थित स्पेशल कोविड श्रेय अस्पताल के आईसीयू वार्ड में तड़के 3 बजे आग लग गयी थी जिसमें आठ कोरोना मरीजों की झुलस कर मौत हो गयी थी। श्रेय अस्‍पताल पर आरोप था कि यहां फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं थे। इस घटना में पांच पुरुष व तीन महिलाओं की झुलसने से मौत हो गयी थी। श्रेय अस्पताल 50 बेड का कोविड-19 अस्पताल है। अस्पताल के पास फायर सेफ्टी के साधन न होने पर फायर ब्रिगेड का अनापत्ति प्रमाण पत्र न होने की भी बात सामने आयी थी। घटना के दौरान करीब 40 से 45 मरीज यहां इलाज के लिए भर्ती थे। यह सभी कोरोना संक्रमित थे जिन्हें महानगर पालिका संचालित सरदार वल्लभभाई पटेल अस्‍पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। 
chat bot
आपका साथी