Gujarat Election: प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी ने रायसन गांव के मतदान केंद्र पर जीएमसी चुनाव के लिए डाला वोट

Gujarat Election गांधीनगर महानगर पालिका के लिए रविवार को सुबह 700 बजे मतदान शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने शहर के रायसन गांव के एक मतदान केंद्र पर गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) चुनाव में वोट डाला।

By Priti JhaEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 11:18 AM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 11:48 AM (IST)
Gujarat Election: प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी ने रायसन गांव के मतदान केंद्र पर जीएमसी चुनाव के लिए डाला वोट
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने रायसन गांव के मतदान केंद्र पर वोट डाला।

गांधीनगर, जागरण संवाददाता। Gujarat Election: गांधीनगर महानगर पालिका के लिए रविवार को सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने शहर के रायसन गांव के एक मतदान केंद्र पर गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) चुनाव में वोट डाला।

मालूम हो कि गांधीनगर महानगर पालिका के 11 वार्ड की 40 सीटों के लिए शाम तक मतदान होगा। कांग्रेस भाजपा व आम आदमी पार्टी के 162 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं करीब पौने तीन लाख मतदाता इनकी हार जीत का फैसला करेंगे। रविवार सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के परिवार के साथ रायसन गांव के मतदान केंद्र पहुंचे। उनके लिए यहां पर व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी लेकिन हीराबेन परिवार के सदस्यों का हाथ पकड़कर, पैदल चलते हुए ही मतदान कक्ष तक पहुंचे।

मालूम हो कि राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल, गांधीनगर जिले से विधायक सी जे चावड़ा, प्रदीप सिंह वाघेला एवं पूर्व सांसद मधुसूदन मिस्त्री भी गांधीनगर महानगर पालिका के लिए आज मतदान करेंगे।

जानकारी के अनुसार इसका परिणाम 5 अक्टूबर को घोषित होगा। गुजरात में वर्ष 2021 की शुरुआत फरवरी-मार्च में पंचायत व निकाय चुनाव से हुई। भारतीय जनता पार्टी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय रुपाणी व भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन किया। राज्य में मुख्यमंत्री सहित पूरी सरकार बदले जाने के बाद भाजपा का यह पहला चुनाव है।

गांधीनगर महानगर पालिका के चुनाव परिणाम 5 अक्टूबर को घोषित होंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार बनने के बाद भाजपा का यह पहला चुनाव उसके लिए कसौटी बन गया है। आम आदमी पार्टी ने सूरत के बाद गांधीनगर में जोरदार जनसंपर्क कर अपने लिए जमीन तैयार करने का प्रयास किया है जिसके चलते भाजपा कांग्रेस दोनों को यह चुनाव जीतने के लिए अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारना पड़ा।

chat bot
आपका साथी