12 मार्च को साबरमती आश्रम से दांडी मार्च को रवाना करेंगे पीएम मोदी, बतौर हेरिटेज स्थल विकसित होगा गांधी आश्रम

महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह के 91 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को साबरमती आश्रम से दांडी मार्च को रवाना करेंगे वही प्रदेश कांग्रेस किसान सत्याग्रह मार्च करेगी। केंद्र व राज्य सरकार आश्रम के आसपास भूमि खाली कराकर पांच अलग-अलग म्यूजियम विकसित करेगी।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 06:42 PM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 06:46 PM (IST)
12 मार्च को साबरमती आश्रम से दांडी मार्च को रवाना करेंगे पीएम मोदी,  बतौर हेरिटेज स्थल विकसित होगा गांधी आश्रम
नरेंद्र मोदी 12 मार्च को साबरमती आश्रम से दांडी मार्च को रवाना करेंगे

जासं, अहमदाबाद। महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह के 91 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को साबरमती आश्रम से दांडी मार्च को रवाना करेंगे वही प्रदेश कांग्रेस किसान सत्याग्रह मार्च करेगी। आश्रम के आसपास किसी भी तरह की व्यवसायिक गतिविधियां नहीं हो और यहां आने वाले पर्यटकों को शांति एवं सुकून मिल सके इसलिए गांधी आश्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर के हेरिटेज स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

राष्ट्रपिता सविनय अवज्ञा आंदोलन के लिए निकाला मार्च

आश्रम रोड स्थित महात्मा गांधी जी के साबरमती आश्रम की स्थापना महात्मा गांधी ने 1915 में की तथा 1930 में नमक सविनय अवज्ञा आंदोलन के लिए गांधी जी ने यहां से दांडी मार्च निकाला तथा संकल्प लिया था कि जब तक भारत को अंग्रेजों से आजाद नहीं करा दूं तब तक आश्रम वापस नहीं लौटूंगा।

12 मार्च को पीएम मोदी आश्रम से दांडी मार्च करेंगे रवाना

अहमदाबाद से निकलकर करीब 79 लोग दक्षिण गुजरात के दांडी पहुंचे। दांडी मार्च के 91 वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष में गुजरात सरकार ने अमृत महोत्सव का ऐलान किया है। इसी के तहत 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के गांधी आश्रम से दांडी मार्च को रवाना करेंगे।

साबरमती आश्रम में जोर शोर से तैयारियां हो चुकी शुरू

उधर प्रदेश कांग्रेस ने भी 12 मार्च को किसान सत्याग्रह मार्च का आयोजन किया है। अहमदाबाद में इस सत्याग्रह का आयोजन किया गया है। दांडी मार्च के लिए साबरमती आश्रम में जोर शोर से तैयारियां शुरू हो चुकी है तथा महात्मा गांधी जी के निवास हृदय कुंज का रंग रोगन भी किया गया है।

शांति व अहिंसा के विचारों के प्रचार प्रसार को प्रयासरत

केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार महात्मा गांधी जी के आश्रम के आसपास की भूमि को खाली कराकर यहां पांच अलग-अलग तरह के म्यूजियम विकसित करेगी। गांधी जी के शांति व अहिंसा के विचारों के प्रचार प्रसार के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है।

chat bot
आपका साथी