दर्दनाक हादसा: मायके से विदा हो ससुराल की दहलीज तक भी नही पहुंच पायी दुल्हन

वलसाड़ में एक दर्दनाक हादसे में कार में सवार दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई, हादसे में दूल्हे और अन्य चार लोग घायल हो गए।

By BabitaEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 03:28 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 03:28 PM (IST)
दर्दनाक हादसा: मायके से विदा हो ससुराल की दहलीज तक भी नही पहुंच पायी दुल्हन
दर्दनाक हादसा: मायके से विदा हो ससुराल की दहलीज तक भी नही पहुंच पायी दुल्हन

सूरत, जेएनएन। गुजरात के वलसाड़ में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। शादी के बाद दुल्हन को लेकर लौट रही कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर होने से घटना स्थल पर ही दुल्हन सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दूल्हा और उसके तीन रिश्तेदार घायल हो गये है। घायलों को निकट से अस्तपाल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि वलसाड़ जिले में शादी की खुशिया मातम में बदल गयी है। बिलीमोरा में रहता राणा परिवार बारात लेकर पारड़ी शहर में गया था। यहां बीती रात शादी होने के बाद शुक्रवार सुबह बारात दुल्हन को लेकर विदा हुई। दूल्हा-दुल्हन सहित कार में कुल सात लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि दूल्हे की कार वलसाड़ के वागलधरा गांव में होटल पुरोहित इलाके से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने दूल्हे की कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़े गए।

घटना में दुल्हन चैताली राणा (27), निकुंज जंयतिभाई (36), यशंवती बेन राणा (75), पुष्टी सुनिल राणा (2) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कार मे फंसे हुए दूल्हा सहित तीन लोगों को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला और इसकी सूचना तुंरत पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को वलसाड़ के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया । पुलिस ने बताया कि चारों शवों को पोस्मोर्टम के बाद उनके परिजनों को सौप दिया गया है। गौरतलब है कि दोपहर 2 बजे दुल्हन सहित चार लोगों की अंतिमयात्रा निकली। दुल्हन की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए दूल्हा सीधे अस्पताल से श्मशान पहुंचा। 

chat bot
आपका साथी