Gujarat: पूर्व साधक ने किया सनसनीखेज दावा- समलैंगिक हैं नित्‍यानंद

विवादास्‍पद धर्मगुरु नित्‍यानंद के पूर्व सहयोगी अब उसकी अंतरंग जिंदगी की करतूतों को उजागर कर रहे हैं।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 12:16 PM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 12:16 PM (IST)
Gujarat: पूर्व साधक ने किया सनसनीखेज दावा- समलैंगिक हैं नित्‍यानंद
Gujarat: पूर्व साधक ने किया सनसनीखेज दावा- समलैंगिक हैं नित्‍यानंद

अहमदाबाद, शत्रुघ्‍न शर्मा। अश्‍लील सीडी व महिलाओं से संबंध को लेकर विवादों में रहने वाला नित्‍यानंद भारत व गुजरात को संयुक्‍त राष्‍ट्र में बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। वेनेजुएला के फर्जी पासपोर्ट पर देश से फरार होकर वह इक्‍वाडोर में छिपा है। उसके पूर्व सहयोगी बताते हैं कि नित्‍यानंद समलैंगिक है।

विवादास्‍पद धर्मगुरु नित्‍यानंद के पूर्व सहयोगी अब उसकी अंतरंग जिंदगी की करतूतों को उजागर कर रहे हैं। बैंगलोर की दो युवतियों का अपहरण कर अमदाबाद के आश्रम सर्वाज्ञपीठम में लाने के बाद उपजे विवाद के चलते गुजरात पुलिस नित्‍यानंद के खिलाफ जांच कर रही है। आश्रम की एक विदेशी सेविका सारा लेंड्री ने आश्रम में रहने वाले बच्‍चों के साथ क्रूरता बरतने, श्रम कराने व यौन शोषण का भी आरोप लगाया है। धार्मिक विधि व दैवीय शक्तियों के नाम पर बच्‍चों के साथ प्रयोग किए जाते हैं।

आश्रम के एक पूर्व सहयोगी का यह भी दावा है कि नित्‍यानंद समलैंगिक है, वह महिलाओं के साथ रंगरेलियां मनाता है, खुद अश्‍लील वीडियो बनवाता व बांटता है। नित्‍यानंद में सम्‍मोहन की शक्ति है, ऐसा उसके पूर्वसहयोगी मानते हैं, इसका इस्‍तेमाल वह अपने समर्थक बनाने व आस्‍था रखने वालों से धन ऐंठने में करता है। नित्‍यानंद को करीब से जानने वाले दर्जनों लोग आश्रम छोड गए और कुछ लापता भी है, इनमें मां मनीषा भी हैं।

केलॉरेक्‍स समूह अहमदाबाद की डीपीएस स्‍कूल व अंधजन मंडल के बच्‍चों को लेकर भी आश्रम की सेविकाएं प्रयोग कर चुकी हैं। आश्रम से गुम हुई लड़कियों के पिता  जनार्दन शर्मा के वकील प्रीतेश शाह का मानना है कि नित्‍यानंद कानूनी दावपेंच में फंसाकर विरोधियोंको चुप कराता है। शर्मा व उनके सहयोगी सामाजिक कार्यकर्ताकश्‍यप जानी को भी लागतार धमकियां दी जा रही है। उधर सारा बताती हैं कि नित्‍यानंद वेनेजुएला के पासपोर्ट पर इक्‍वाडोर में छिपा हुआ है। भारत में उसका पासपोर्ट जप्‍त है, गुजरात,उत्‍तर प्रदेश तमिलनाडु सहित कई राज्‍यों की पुलिस को नित्‍यानंद की तलाश है। 

chat bot
आपका साथी