Gujarat Assembly Election: सीआर पाटिल ने भाजपाइयों से कहा, ऐसी मेहनत करें जब्त हो जाए कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत

Gujarat Politics भारतीय जनता पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में केवल हराने को नहीं बल्कि उनके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाए भाजपा को ऐसी मेहनत करनी है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 09:50 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 09:50 PM (IST)
Gujarat Assembly Election: सीआर पाटिल ने भाजपाइयों से कहा, ऐसी मेहनत करें जब्त हो जाए कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत
भाजपा के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल। फाइल फोटो

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में केवल हराने को नहीं बल्कि उनके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो, भाजपा को ऐसी मेहनत करनी है। पाटिल ने भाजपा के नेताओं से कहा कि वे कार्यकर्ता बनकर लोगों के साथ बैठें। मंच पर बैठकर नेता बनने की जरूरत नहीं है। टिकट के लिए कोई भी नेता खुद को दावेदार मानकर नहीं चलें। उन्होंने कहा कि गांधीनगर महानगर पालिका के चुनाव परिणाम के बाद पेज समिति की ताकत भाजपा के कार्यकर्ता व नेताओं को समझ आ गई है, इसे और मजबूत बनाना है। विधायक व सांसद अपने अपने क्षेत्रों में जाएं तो संगठन के पदाधिकारियों के समूह को मैसेज करें, ताकि उनको सूचना व नेता के नहीं मिलने की शिकायत नहीं रहे।

कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

पाटिल ने कहा कि कांग्रेस को हराने के बजाय आगामी विधानसभा चुनाव में उनके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो, ऐसी मेहनत करनी है। पाटिल ने फिर भाजपा के नेताओं को ताकीद करते हुए कहा कि चुनाव में टिकट मिले या नहीं मिले, लेकिन पार्टी के उम्मीदवार के लिए मेहनत करनी है। उन्होंने कहा कि कोई नेता यह नहीं समझे कि मैं सक्षम हूं और टिकट मुझे ही मिलनी चाहिए, इस तरह का आग्रह नहीं रखें। पाटिल ने फिर कहा कि कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे, कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी है। लोग फोटो देखकर मतदान नहीं करते हैं, आप लोगों से अधिक से अधिक मतदान कराएं, हार जीत इस पर निर्भर करेगी। दक्षिण गुजरात में वापी पार्टी में पेज समिति में पेज प्रमुख को पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम में पाटिल कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

गुजरात की सभी सीटों पर जीतने का लक्ष्य

पाटिल ने कहा कि पेज समिति एक सिस्टम है, इसके जरिए चुनावी जीत के अंतर को बढ़ाया जा सकता है लेकिन कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है। पाटिल ने कहा कि पेज प्रमुख व पेज समिति के कारण 231 में से 205 तहसील पंचायत में तथा 31 में से 31 जिला पंचायत में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका है। अधिकतर निकाय पालिका में पंचायतों में कांग्रेस सिंगल डिजिट में रह गई, जबकि भाजपा ने सभी छह महानगर पालिका तथा 81 में से 75 नगरपालिका ऊपर जीत दर्ज की है। पाटिल ने कहा कि इस जीत का श्रेय लोगों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति लोगों के स्नेह तथा विश्वास को जाता है। पाटिल ने अपने विधायकों को दीपावली से पहले पेज समिति व पेज प्रमुख का काम पूरा करने के निर्देश के साथ कहा कि ऐसा नहीं हो दीपावली के बाद यह जिम्मेदारी किसी और नेता को सौंप दी जाए। पाटिल गुजरात की सभी 182 सीट जीतने का लक्ष्‍य कार्यकर्ताओं के समक्ष रख चुके हैं तथा इसकी तैयारी भी शुरू कर चुके हैं। साथ ही, पाटिल आगामी चुनाव में सौ नए चेहरे मैदान में उतारने की भी बात कह चुके हैं।  

chat bot
आपका साथी