Gujarat: गुजरात में पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टकराव, अमित चावड़ा व परेश धनाणी हिरासत में

Gujarat गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पूरे देश में किसान आंदोलन का समर्थन करती है तथा केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि बिलों का विरोध करती है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 02:33 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 09:10 PM (IST)
Gujarat: गुजरात में पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टकराव, अमित चावड़ा व परेश धनाणी हिरासत में
गांधीनगर में कांग्रेस का धरना, अमित चावड़ा व परेश धनाणी हिरासत में। फाइल फोटो

गांधीनगर, जागरण संवाददाता। Gujarat: किसान आंदोलन के समर्थन में तथा महंगाई के खिलाफ गुजरात कांग्रेस के गांधीनगर में धरने के दौरान पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टकराव हुआ। शनिवार को राजभवन का घेराव के लिए रवाना होने से पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा व गुजरात विधानसभा में नेता विपक्ष परेश धनाणी की पुलिस ने धरपकड़ की है। गुजरात कांग्रेस प्रभारी राजीव सातव वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक गांधीनगर के सत्याग्रह छावनी में धरनास्थल पर मौजूद थे। सत्याग्रह छावनी से सभा करने के बाद सभी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता राजभवन के घेराव के लिए रवाना हुए थे। पूर्व विधायक डॉक्टर कामिनी राठौर, पूर्व सांसद प्रभा तावियाड, अहमदाबाद पूर्व से लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी रही गीताबेन पटेल शहीद बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रही।

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पूरे देश में किसान आंदोलन का समर्थन करती है तथा केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि बिलों का विरोध करती है। चावड़ा ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह भारतीय जनता पार्टी देश में कंपनी राज लाना चाहती है। केंद्र सरकार की कृषि बिल कॉरपोरेट जगत की भलाई के लिए लाए गए हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होगा। किसानों को जमीन जाने का भी वह है तथा कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग से किसान बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी कहां की अंग्रेजों की तरह भारतीय जनता पार्टी अपने ही देश के किसानों व मजदूर लोगों पर काले कानून लागू कर रही है। सरकार का विरोध करने पर पुलिस के द्वारा दमन किया जाता है तथा जिस प्रकार अंग्रेज सल्तनत अपने विरोधियों को दबाने का प्रयास करती थी, वैसे ही भाजपा के नेता भी सत्ता के मद में विरोध करने वालों का मुंह बंद करने का प्रयास करते हैं।

नेता विपक्ष परेश धनानी कहा कि भारत के आधुनिक अंग्रेज भारतीय जनता पार्टी के नेता किसानों पर अत्याचार कर रहे हैं। कांग्रेस किसी भी हालत में काले कानूनों को देश में लागू नहीं होने देगी। अंग्रेज अपने दमन आम आदमी का शोषण करते थे, वैसे ही भारतीय जनता पार्टी ने भी गरीब व मध्यम वर्ग का शोषण करने तथा कंपनी मालिकों तथा अमीर लोगों के हित में काम करने का सिस्टम बनाया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में सत्याग्रह छावनी पर ही पुलिस ने रोक लिया तथा दर्जनों नेताओं की धरपकड़ की है। कांग्रेस ने शनिवार को गांधीनगर के सत्याग्रह छावनी पर एक सभा का आयोजन किया तथा यहां से दोपहर में राजभवन का घेराव करने के लिए कूज करने वाले थे। सत्याग्रह छावनी से रवाना होने से पहले ही पुलिस के काफिले ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को घेर लिया तथा कांग्रेस के नेताओं को चुन-चुन कर पुलिस वैन में बिठाकर ले गई। 

chat bot
आपका साथी