कांग्रेस नेता ने गुजरात सरकार पर लगाया विफलता का आरोप, सीएम सहित मंत्रिमंडल बदलने पर कसा तंज

गुजरात में कोरोना महामारी को लेकर कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी ने राज्‍य सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए पीड़ितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। राज्‍य में पीड़ितों के हक के लिए 16 अगस्त से कोविड-19 न्याय यात्रा शुरू की गई थी।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 12:05 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 12:11 PM (IST)
कांग्रेस नेता ने गुजरात सरकार पर लगाया विफलता का आरोप, सीएम सहित मंत्रिमंडल बदलने पर कसा तंज
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी (Bharat Singh Solanki) ने एक बार फिर गुजरात (Gujarat) में कोरोना महामारी (Coronavirus) को लेकर राज्य सरकार (Gujarat Government) पर विफलता का आरोप लगाते हुए कोरोना में मारे गए लोगों के पीड़ितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए सोलंकी ने कहा कि कोरोना वायरस से पीड़ित गुजरात की जनता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने 16 अगस्त से कोविड-19 न्याय यात्रा शुरू की थी। 4 सप्ताह में करीब 32,000 कोरोना के शिकार परिवारों से कांग्रेस नेताओं ने संपर्क किया। उनके परिजनों ने मुआवजे के लिए अब तक 32000 के लगभग फॉर्म भरे। राज्य में कोरोना से इस से 3 गुना मौत हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब कांग्रेस 8 महानगर पालिकाओं के वार्डों में कोविड-19 शुरू करेगी।

मुख्यमंत्री सहित संपूर्ण मंत्रिमंडल को बदले जाने पर कसा तंज 

भाजपा आलाकमान की ओर से गुजरात में मुख्यमंत्री सहित संपूर्ण मंत्रिमंडल को बदले जाने पर तंज कसते हुए कहा कि अगले साल 2022 में गुजरात की जनता भाजपा की सरकार को ही बदल देगी। सोलंकी ने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि देखा जाए तो व्यक्ति नई व्यवस्था बदलने की जरूरत है भाजपा केवल व्यक्तियों को बदल कर खुश हो रही है अगले साल जनता इस सरकार को बदल देगी। सोलंकी का आरोप है कि कोरोनावायरस के दौरान सरकारों ने जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया। अस्पताल में बेड के लिए तरसती रही बेड मिल गया तो ऑक्सीजन के लिए तरसती रही कोई दवा तो कोई इंजेक्शन के लिए तरसता रहा। सरकार की इन विफलताओं का जवाब जनता अगले साल चुनाव में देगी।

chat bot
आपका साथी