माराडोना के बाद एक और दिग्गज फुटबॉलर Papa Bouba का निधन, 42 की उम्र में छोड़ी दुनिया

Papa Bouba Diop Passes Away डिएगो माराडोना के निधन से अभी फुटबॉल की दुनिया उबरी नहीं थी कि एक और दिग्गज फुटबॉलर की मौत ने फुटबॉल जगत को शोक में डाल दिया। ये फुटबॉलर कोई और नहीं बल्कि Papa Bouba Diop हैं।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:14 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:14 AM (IST)
माराडोना के बाद एक और दिग्गज फुटबॉलर Papa Bouba का निधन, 42 की उम्र में छोड़ी दुनिया
papa bouba diop का निधन हो गया है।

नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। Papa Bouba Diop Passes Away: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना के निधन के शोक से अभी फुटबॉल फैंस उबर ही रहे थे कि एक और महान खिलाड़ी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस तरह फिर से फुटबॉल फैंस में शोक की लहर है। दरअसल, सेनेगल के दिग्गज फुटबॉलर पापा बाउबा (Papa Bouba Diop) का निधन हो गया है। महज 42 वर्ष की उम्र में पापा बाउबा ने रविवार की देर रात इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Papa Bouba Diop लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इसी वजह से उनका निधन हो गया है। पेरिस के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि 25 नवंबर को महान फुटबॉलर माराडोना भी इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। 2002 के फीफा वर्ल्ड कप में अपने हैरतअंगेज गोल से पापा बाउबा ने चैंपियन टीम फ्रांस को हैरत में डाल दिया था। उनके गोल की ही मदद से सेनेगल ने फ्रांस जैसी धाकड़ टीम को धूल चटाई थी।

सेनेगल ने फ्रांस को 1-0 से हराते हुए इतिहास रच था, क्योंकि फ्रांस उस समय टॉप की टीम थी, जबकि सेनेगल की टीम रैंकिंग में काफी पीछे थी। उस मैच में किए गए प्रदर्शन की वजह से पापा बाउबा को काफी याद किया जाता है। ये साल 2002 के फीफा फुटबॉल विश्व कप का पहला मैच था। 28 जनवरी 1978 को डकार में जन्मे Papa Bouba Diop ने कई फुटबॉल क्लबों के लिए मैच खेले थे। अपने करियर में उन्होंने फुल्हम, वेस्ट हम युनाइटेड और बर्मिंगम सिटी जैसे बड़े फुटबॉल क्लबों के लिए टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया था।

अपने प्रफेशनल करियर में Papa Bouba Diop ने 261 मैच खेले थे, जिनमें 26 गोल दागे थे। पापा बाउबा के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 63 मैचों में कुल 11 गोल किए हैं। दिग्गज फुटबॉलर Papa Bouba Diop के निधन पर दुनिया भर के फुटबॉल खिलाड़ी शोक में हैं और लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी