मैनचेस्टर सिटी के फैंस को मिली खुशखबरी, चैंपियंस लीग में खेलने पर लगा प्रतिबंध हटा

खेल पंचाट ने इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी पर यूएफा चैंपियंस लीग में भाग लेने पर लगाए गए दो साल के प्रतिबंध को सोमवार को हटा दिया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:22 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 08:22 PM (IST)
मैनचेस्टर सिटी के फैंस को मिली खुशखबरी, चैंपियंस लीग में खेलने पर लगा प्रतिबंध हटा
मैनचेस्टर सिटी के फैंस को मिली खुशखबरी, चैंपियंस लीग में खेलने पर लगा प्रतिबंध हटा

जेनेवा, एपी। इंग्लैंड के मशहूर फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी के फैंस के लिए खुशी की खबर है। टीम के उपर चैंपियंस लीग में खेलने पर लगाया गया दो साल का प्रतिबंध हटा लिया गया है। खेल पंचाट ने इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी पर यूएफा चैंपियंस लीग में भाग लेने पर लगाए गए दो साल के प्रतिबंध को सोमवार को हटा दिया।

खेल पंचाट ने यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था यूएफा के प्रतिबंध के खिलाफ टीम की अपील को बरकरार रखा, लेकिन जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करने में विफल रहने पर उस पर 10 मिलियन यूरो (85 करोड़ रुपये से ज्यादा) का जुर्माना लगाया।

तीन न्यायाधीशों के पैनल ने मैनेजर पेप गॉíडयोला की टीम को अगले सत्र में चैंपियंस लीग के ग्रुप चरण में खेलने की अनुमति दे दी है। इस फैसले से मौजूदा सत्र की प्रतियोगिता में सिटी का स्थान प्रभावित नहीं होगा। टूर्नामेंट अगले महीने शुरू होगा। सिटी के हक में फैसला जाने से वह अगले सत्र में यूएफा पुरस्कार राशि में 10 लाख डॉलर (लगभग 75 करोड़ रुपये) का हकदार होगा।

यूएफा ने क्लब के वित्तीय मामलों से जुड़े निगरानी के नियमों में गंभीर उल्लंघनों का आरोप लगाते हुए फरवरी में मैनचेस्टर सिटी को प्रतिबंधित किया था। क्लब पर जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करने में विफल रहने का भी आरोप है। आरोप है कि सिटी की टीम ने वित्तीय नियमों को लेकर कई वर्षो तक यूएफा को गुमराह किया, जिसे फाइनेंशियल फेयर प्ले के रूप में जाना जाता है।

यह यूरोपीय क्लब प्रतियोगिताओं में प्रवेश करने के लिए जरूरी है। मैनचेस्टर सिटी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उसके पास पुख्ता सबूत है कि उस पर लगाए गए आरोप सही नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी