सीरी ए में लोकाटेली के गोल से जुवेंटस ने हासिल की जीत, टोरिनो को 1-0 से हराया

Serie A में जुवेंटस को जीत मिली है। जुवेंटस ने लोकाटेली के दम पर टोरिनो को 1-0 से हरा दिया। एक समय मुकाबला बराबरी की ओर बढ़ रहा था लेकिन लोकाटेली ने जुवेंटस के दमदार गोल दागा और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 09:21 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 09:21 PM (IST)
सीरी ए में लोकाटेली के गोल से जुवेंटस ने हासिल की जीत, टोरिनो को 1-0 से हराया
जुवेंटस को सीरी ए में जीत मिली है

मिलान, एपी : मैनुएल लोकाटेली के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की मदद से जुवेंटस ने इटालियन फुटबाल लीग सीरी ए के मैच में टोरिनो को 1-0 से हराया। मैच जब गोलरहित बराबरी की तरफ बढ़ रहा था तब लोकाटेली ने 86वें मिनट में यह महत्वपूर्ण गोल किया। जुवेंटस की सात मैचों में यह तीसरी जीत है और वह 11 अंक के साथ तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। इस बीच मौजूदा चैंपियन इंटर मिलान ने सासुओलो को 2-1 से हराकर नेपोली के बाद दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

नेपोली के छह मैचों में 18 और इंटर मिलान के सात मैचों में 17 अंक हैं। सासुओलो की तरफ से डोमेनिको बेर्राडी ने 22वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया। एडिन जेका ने मैदान पर उतरने के तुरंत बाद 58वें मिनट में इंटर की तरफ से बराबरी का गोल किया, जबकि लाटेरो माíटनेज ने 78वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

फ्रांसीसी लीग में तीसरे स्थान पर पहुंचा नीस

डिफेंडर जीन क्लेयर टोडिबो और मेलविन बार्ड के गोल की बदौलत ने नीस ने ब्रेस्ट को 2-1 से हराकर फ्रांसीसी फुटबाल लीग-1 में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। बाíसलोना के पूर्व डिफेंडर टोडिबो ने मध्यांतर से ठीक पहले इस सत्र का अपना पहला गोल किया। बार्ड ने दूसरे हाफ में फारवर्ड एमीन गोरिरी के पास पर हेडर से गोल दागा। ब्रेस्ट के लिए एकमात्र गोल दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में फ्रैंक होनोराट ने किया। नीस दूसरे स्थान पर काबिज लेंस से दो तथा शीर्ष पर काबिज पेरिस सेंट जर्मेन से आठ अंक पीछे है। मोंटपेलियर और स्ट्रासबोर्ग के बीच खेला गया एक अन्य मैच 1-1 से बराबर छूटा।

chat bot
आपका साथी