40 साल की उम्र में हुई मोहनबगान फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान मनितोंबी सिंह का निधन

मोहनबगान फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान मनितोंबी सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे। मोहनबगान क्लब ने उनके निधन पर शोक जताया है।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 10:05 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 10:05 PM (IST)
40 साल की उम्र में हुई मोहनबगान फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान मनितोंबी सिंह का निधन
40 साल की उम्र में हुई मोहनबगान फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान मनितोंबी सिंह का निधन

कोलकाता, ब्यूरो। भारतीय फटुबॉल के लिए रविवार को बेहद दुखत खबर आई। मोहनबगान फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान मनितोंबी सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे। मोहनबगान क्लब ने उनके निधन पर शोक जताया है। बेहद कम उम्र में पूर्व कप्तान के निधन ने पूरे फुटबॉल जगत को शोक में डाल दिया।

पूर्व कप्तान के निधन की खबर आने के बाद मिली जानकारी के मुताबिक पिछले काफी दिनों से वह बीमार चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मनितोंबी पिछले कुछ समय से विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे। शनिवार को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई और उन्होंने आखिरी सांस ली। मनितोंबी 2003 से 2005 तक मोहनबगान के लिए खेले। इस दौरान उन्होंने टीम की कप्तानी भी की।

मोहनबगान के समर्थकों के बीच वह काफी लोकप्रिय थे। उन्हीं के नेतृत्व में मोहनबगान ने 2004 में एयरलाइंस गोल्ड कप जीता था। मणिपुर के रहने वाले मनितोंबी राइट बैक पोजीशन पर खेलते थे। मोहनबगान के अलावा उन्होंने एयरलाइंस और सलगावकर फुटबॉल क्लब की तरफ से भी खेला।

Mohun Bagan family is deeply saddened by the untimely demise of former club captain Manitombi Singh.

Our thoughts and prayers are with his family during this difficult time.

Rest in peace, Manitombi Singh pic.twitter.com/7kGJx1DP9i

— Mohun Bagan (@Mohun_Bagan) August 9, 2020

2002 में वह भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्य थे। एलजी कप जीतने वाली अंडर-23 भारतीय फुटबॉल टीम का भी वह हिस्सा रहे। उन्होंने एशियन गेम्स में भी देश का प्रतिनिधित्व किया। बतौर फुटबॉलर संन्यास लेने के बाद वह कोच के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी