क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने छोड़ा पेले को पीछे, बने सर्वाधिक गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी

Cristiano Ronaldo ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के रिकॉर्ड को तोड़कर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बड़ी उपलब्धि को अपने नाम किया। सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अब क्रिस्टियानो दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 09:30 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 09:30 PM (IST)
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने छोड़ा पेले को पीछे, बने सर्वाधिक गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तोड़ा ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का रिकॉर्ड

तुरिन, आइएएनएस। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल जगत में अपनी धाक जमाते हुए कई उपलब्धि हासिल की है। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के रिकॉर्ड को तोड़कर इस धुरंधर फुटबॉल ने एक और उपलब्धि को अपने नाम किया। सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अब क्रिस्टियानो दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

करिश्माई फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करियर के रिकॉर्ड 758वें गोल की मदद से जुवेंटस ने इटली की लीग सीरी-ए में यूडीनीज को 4-1 से हरा दिया। इस मैच में पुर्तगाली खिलाड़ी रोनाल्डो का जलवा रहा। उन्होंने इस मैच में दो गोल करने के अलावा महान फुटबॉलर पेले के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलियाई मंत्री के बयान से BCCI नाराज, बीच सीरीज में रद हो सकता है भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा- सूत्र

रोनाल्डो सर्वकालिक गोल करने वाले फुटबॉलरों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। रोनाल्डो का मैच का दूसरा गोल उनके करियर की 758वां गोल था और इसके साथ ही उन्होंने अब ब्राजील के पूर्व स्ट्राइकर पेले (757 गोल) को पीछे छोड़ दिया। सर्वाधिक गोल दागने के मामले में चेक गणराज्य के जोसफ बिकान पहले नंबर पर हैं। रोनाल्डो अब बिकान की बराबरी करने से सिर्फ एक गोल पीछे हैं।

रविवार को जीत की पटरी पर लौटने के बाद जुवेंटस की टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई। इस मैच में रोनाल्डो ने 31वें और 70वें मिनट में गोल दागे। चिएसा ने 49वें और डायबाला ने इंजुरी टाइम में गोल किया। यूडीनीज की ओर से जेगलार ने 90वें मिनट में गोल करने में सफल हुए। अन्य मैच में लौटारो मार्टिनेज की पहले हैट्रिक की मदद से इंटर मिलान ने क्रोटोन को 6-2 से करारी शिकस्त दी। इसके अलावा मिलान के लिए स्टार स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने 64वें मिनट में गोल दागा, जो उनके अपने क्लब के लिए 50वां गोल भी है।

chat bot
आपका साथी