Fact Check Story: गुजरात के पाटन शहर में पुलिस के मॉक ड्रिल का वीडियो आतंकियों को गिरफ्तार किए जाने के दावे के साथ हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि गुजरात के पाटन शहर में एक शॉपिंग मॉल से आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस को नकाबपोश को गिरफ्तार कर साथ ले जाते हुए देखा जा सकता है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 04:45 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 04:45 PM (IST)
Fact Check Story: गुजरात के पाटन शहर में पुलिस के मॉक ड्रिल का वीडियो आतंकियों को गिरफ्तार किए जाने के दावे के साथ हो रहा वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस को नकाबपोश लोगों को गिरफ्तार कर साथ ले जाते हुए देखा जा सकता है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। स्वतंत्रता दिवस के करीब आने के साथ ही राज्यों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। इसी संदर्भ में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि गुजरात के पाटन शहर में एक शॉपिंग मॉल से आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस को नकाबपोश लोगों को गिरफ्तार कर साथ ले जाते हुए देखा जा सकता है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल हो रहा वीडियो गुजरात के पाटन शहर का ही है लेकिन उसके साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह से गत और तथ्यहीन है। वास्तव में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों और पुलिस की सतर्कता का जायजा लेने के लिए शहर में मॉक ड्रिल यानी सुरक्षा अभ्यास का आयोजन किया गया था। इसी अभ्यास के वीडियो को सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल किया जाने लगा कि गुजरात के पाटन शहर के एक शॉपिंग मॉल से पुलिस ने आतंकियों को गिरफ्तार किया है। कई गुजराती न्यूज पोर्टल्स ने इस मॉक ड्रिल की खबर को प्रकाशित भी किया है।

पाटन सिटी बी डिवीजन के पुलिस अधिकारी एस ए गोहिल ने विश्वास न्यूज को बताया, 'वायरल हो रहा वीडियो शहर में हुए मॉक ड्रिल का है। इस दौरान किसी आतंकवादी की गिरफ्तारी नहीं हुई। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस की सतर्कता को जांचने के लिए इस अभ्यास का आयोजन किया गया था।'

विश्वास न्यूज की पूरी फैक्ट चेक स्टोरी पढ़ने और फैक्ट चेक की प्रक्रिया को समझने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी