Fact Check Story : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन से जुड़ी खबरें फेक हैं

दैनिक जागरण की फैक्‍ट चेक टीम विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की तो पता चला कि मनमोहन स‍िंह के निधन से जुड़ी सभी पोस्‍ट फर्जी हैं। पूर्व पीएम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं। उनका डेंगू का इलाज चला है। उनकी हेल्‍थ में सुधार है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:02 PM (IST)
Fact Check Story : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन से जुड़ी खबरें फेक हैं
सोशल मीडिया पर मनमोहन सिंह के निधन की फर्जी खबरें उड़ा दी गई

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया में कई यूजर्स ने पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्‍गज नेता मनमोहन सिंह के निधन की फर्जी खबरें उड़ा दी हैं। विभिन्‍न प्‍लेटफॉर्म्‍स पर इंटरनेट यूजर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए दावा कर रहे हैं कि मनमोहन स‍िंह का निधन हो गया है। दैनिक जागरण की फैक्‍ट चेक टीम विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की तो पता चला कि मनमोहन स‍िंह के निधन से जुड़ी सभी पोस्‍ट फर्जी हैं। पूर्व पीएम नई दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं। उनका डेंगू का इलाज चला है। उनकी हेल्‍थ में सुधार है।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से जुड़ी वायरल पोस्‍ट की सच्‍चाई जानने के लिए विश्‍वास न्‍यूज ने सबसे पहले गूगल ओपन सर्च की मदद ली। यहां संबंधित कीवर्ड टाइप करके सर्च करने पर कई मीडिया रिपार्ट्स मिलीं। इनमें बताया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री एम्‍स में भर्ती हैं। खबरों में बताया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुखार के बाद कमजोरी की शिकायत के बाद एम्‍स में भर्ती कराया गया था। जांच में डेंगू पाया गया। अब उनकी हालात में सुधार हो रहा है।

विश्‍वास न्‍यूज ने ज्‍यादा जानकारी के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के चीफ नेशनल मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय सिंह से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्‍ट को वॉट्सऐप पर शेयर किया। उन्‍होंने बताया कि मनमोहन सिंह के निधन से जुड़ी खबरें अफवाह हैं। उनकी सेहत में सुधार है।

पूरी पड़ताल को विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी