Kareena Kapoor Khan और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ इस शो में दिखेंगी मलाइका अरोड़ा, देखिए वीडियो

स्टार वर्सेज़ फूड शीर्षक वाले शो के ट्रेलर में करीना और प्रतीक के अलावा करण जौहर मलायका अरोड़ा और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी शामिल हैं। करीना ने ट्रेलर शेयर करके लिखा- जो भी कपूर खानदान को जानता है उसे पता है कि हमें खाने से कितना प्यार है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 01:42 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 11:07 PM (IST)
Kareena Kapoor Khan और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ इस शो में दिखेंगी मलाइका अरोड़ा, देखिए वीडियो
Kareena Kapoor Khan in star vs food. Photo- screen grab from video

नई दिल्ली, जेएनएन। आम तौर पर आप अपने फेवरिट बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ को पर्दे पर अलग-अलग अंदाज़ में देखते हैं। अपने किरदारों के लिए ये कलाकार पर्दे पर छोटे-बड़े सभी काम करते नज़र आते हैं, मगर सोचिए करीना कपूर ख़ान जब रसोई में काम करेंगी तो कैसा नज़ारा होगा। यह तस्वीर आपको जल्द देखने को मिलेगी। डिस्वरी प्लस चैनल पर एक नया कुकरी शो शुरू हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड के सितारे जाने-माने शेफ के साथ अपने कुकिंग स्किल्स आज़माते नज़र आएंगे। इस शो का ट्रेलर करीना कपूर ख़ान ने शेयर किया है। ख़ास बात यह है कि शो में स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी के स्टार प्रतीक गांधी भी नज़र आएंगे। 

स्टार वर्सेज़ फूड शीर्षक वाले शो के ट्रेलर में करीना और प्रतीक के अलावा करण जौहर, मलायका अरोड़ा और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी शामिल हैं। करीना ने ट्रेलर शेयर करके लिखा- जो भी कपूर खानदान को जानता है, उसे पता है कि हमें खाने से कितना प्यार है। मैं डिस्कवरी प्लस के शो स्टार वर्सेज़ फूड की झलक साझा करके उत्साहित हूं। मुंह में पानी लाने वाला पिज़्ज़ा मेरे लिए पहले टुकड़े में प्यार होने जैसा है। शेफ सरिता परेरा का उनके धैर्य के लिए शुक्रिया। आपने शानदार काम किया। शो 15 अप्रैल से डिस्कवरी प्लस पर आ रहा है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

करीना कपूर ख़ान इसी साल दूसरा बार मां बनी हैं। तैमूर अली ख़ान के बाद उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया। इस शो के ज़रिए बेबो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं। किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए करीना पहली बार कुकरी शो में दिखेंगी। वीडियो में करीना चीज़ घिसती नज़र आती हैं और उनके मुंह से निकलता है- मेरे हाथ दुखने लगे। करण जौहर की आवाज़ सुनाई देती है कि मैं अपना चेहरा ख़राब नहीं करना चाहता। शो में ये सेलेब्रिटीज़ किचन में अपने-अपने खाने की तैयारियों के दौरान जूझते हुए दिखेंगे। 

chat bot
आपका साथी