नमस्कार... एक मिनट... और कहानी खत्म! बॉब बिस्वास के ट्रेलर में देखिए अभिषेक बच्चन का कातिलाना अंदाज

बॉब बिस्वास एक हिट मैन या कॉन्ट्रेक्ट किलर है जो लम्बे अर्से बाद कोमा से लौटता है मगर अपनी पुरानी जिंदगी या किये गये कामों के बारे में कुछ याद नहीं है। उसकी एक पत्नी और दो बच्चे हैं। उसके कत्ल करने के हुनर का कुछ लोग फायदा उठाते हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 12:51 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 12:51 PM (IST)
नमस्कार... एक मिनट... और कहानी खत्म! बॉब बिस्वास के ट्रेलर में देखिए अभिषेक बच्चन का कातिलाना अंदाज
Abhishek Bachchan and Chitrangada Singh in Bob Biswas. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिषेक बच्चन की फिल्म बॉब बिस्वास सिनेमाघरों के बजाए सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो रही है। शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया। अभिषेक फिल्म में एक किलर और फैमिली मैन का किरदार निभा रहे हैं। कहानी में कई मजेदार ट्विस्ट्स हैं। इस क्राइम ड्रामा में अभिषेक बच्चन के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। 

बॉब बिस्वास एक हिट मैन या कॉन्ट्रेक्ट किलर है, जो लम्बे अर्से बाद कोमा से लौटता है, मगर अपनी पुरानी जिंदगी या किये गये कामों के बारे में कुछ याद नहीं है। उसकी एक पत्नी और दो बच्चे हैं। उसके कत्ल करने के हुनर का कुछ लोग फायदा उठाते हैं और लोगों को मारने का काम सौंपते हैं। बॉब दोहरी जिंदगी जी रहा है। मगर, जैसे-जैसे उसे पुरानी जिंदगी याद आती है, वो सही और गलत की दुविधा में फंसने लगता है। फिल्म का निर्देशन दीया अन्नपूर्णा घोष ने किया है। चित्रांगदा सिंह, बॉब की पत्नी के किरदार में हैं। अभिषेक के करियर की यह बिल्कुल अलग परफॉर्मेंस है। गुरु के बाद इस फिल्म में वो इतना प्रयोग करते दिखे हैं। बॉब बिस्वास के किरदार के लिए अभिषेक ने अपने गेटअप और भाषा में भी बदलाव किये हैं। 

Nomoshkar 🙏🏽

Meet Bob!#BobisBack #NomoshkarEkMinute #BobBiswas@IChitrangda #SamaraTijori@ghosh09 @gaurikhan @sujoy_g @_GauravVerma @RedChilliesEnt #Boundscript @Zee5India

pic.twitter.com/wBez6XwTFw— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) November 19, 2021

ट्रेलर के बारे में बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा, “बॉब बिस्वास पर काम करने के लिए हमारे पास एक अद्भुत टीम थी। मैंने बॉब की डूबती दुनिया में गहरे गोता लगाने और उसे बनाने का पूरा आनंद लिया है। यह सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है जिस पर मैंने काम किया है और मुझे उम्मीद है कि लोग वास्तव में ट्रेलर और फिल्म का आनंद लेंगे।"

ट्रेलर लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, चित्रांगदा सिंह ने कहा, "बॉब बिस्वास एक अनूठी फिल्म है और यह एक दिलचस्प कैरेक्टर और उसके आसपास के लोगों की एक आकर्षक कहानी है। फिल्म में सही मात्रा में मिस्ट्री, मैडनेस और तबाही है जो दर्शकों का मनोरंजन करेगी।"

बॉब बिस्वास का किरदार सुजॉय घोष की हिट फिल्म कहानी से निकला है, जिसे शाश्वत चटर्जी ने निभाया था। इस किरदार को विस्तार देते हुए बॉब बिस्वास की रचना की गयी है। सुजॉय फिल्म के सह-निर्माता और लेखक भी हैं। सुजॉय के साथ 'बॉब बिस्वास' का निर्माण गौरी खान और गौरव वर्मा ने किया है। फिल्म 3 दिसंबर 2021 से ज़ी5 पर स्ट्रीम होगी। 

chat bot
आपका साथी