Upcoming Web Series and Films: सिटी ऑफ़ ड्रीम्स 2, छत्रसाल, मिमी... इस हफ़्ते की वेब सीरीज़ और फ़िल्में

एम एक्स प्लेयर पर 29 जुलाई को वेब सीरीज़ छत्रसाल का प्रसारण शुरू हो रहा है। यह इतिहास से निकली हुई कहानी है और वीर योद्धा छत्रसाल के जीवन को दिखाएगी जिन्होंने क्रूर बादशाह आलमगीर औरंगज़ेब के ख़िलाफ़ आवाज़ उठायी थी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 05:47 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:47 PM (IST)
Upcoming Web Series and Films: सिटी ऑफ़ ड्रीम्स 2, छत्रसाल, मिमी... इस हफ़्ते की वेब सीरीज़ और फ़िल्में
Web Series releasing on 30th July. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जुलाई में कई अहम फ़िल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ हुईं। अब महीने के आख़िरी हफ़्ते में कुछ दिलचस्प वेब सीरीज़ रिलीज़ हो रही हैं। हालांकि, बॉलीवुड फ़िल्म मिमी को तय समय से 4 दिन पहले ही रिलीज़ कर दिया गया है। कुछ हॉलीवुड फ़िल्में भी हैं, जो वीकेंड में आपका मनोरंजन कर सकती हैं।

एमएक्स प्लेयर

एम एक्स प्लेयर पर 29 जुलाई को वेब सीरीज़ छत्रसाल का प्रसारण शुरू हो रहा है। यह इतिहास से निकली हुई कहानी है और वीर योद्धा छत्रसाल के जीवन को दिखाएगी, जिन्होंने क्रूर बादशाह आलमगीर औरंगज़ेब के ख़िलाफ़ आवाज़ उठायी थी। इस शो की सूत्रधार नीना गुप्ता हैं। आशुतोष राणा और जतिन गुलाटी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

डिज़्नी प्लस हॉटस्टार

डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 30 जुलाई को वेब सीरीज़ सिटी ऑफ़ ड्रीम्स का दूसरा सीज़न आ रहा है। इसका पहला सीज़न काफ़ी चर्चित रहा था। इस शो में प्रिया बापट और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Disney+ Hotstar VIP (@disneyplushotstarvip)

नेटफ्लिक्स

29 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर हॉलीवुड फ़िल्म बर्ड्स ऑफ प्रे रिलीज़ हो रही है। डीसी की यह सुपरहीरो फ़िल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। फ़िल्म में मारगट रॉबी मुख्य भूमिका में हैं। इसके बाद 30 जुलाई को द लास्ट मर्सिनरी आएगी। यह एक्शन कॉमेडी फ़िल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर आ रही है। डेविड कैरहन निर्देशित फ़िल्म में हॉलीवुड के एक्शन स्टार जीन क्लाडे वैन डैम मुख्य भूमिका में हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

30 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर मिमी रिलीज़ होने वाली थी, मगर ऑनलाइन लीक होने की वजह से फ़िल्म को 26 जुलाई की शाम को ही रिलीज़ कर दिया गया था। पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन ने फ़िल्म में मुख्य किरदार निभाये हैं। फ़िल्म को काफ़ी पसंद किया जा रहा है। अगर अब तक नहीं देख सके हैं तो इस वीकेंड यह फ़िल्म आपका मनोरंजन कर सकती है। 

वूट सिलेक्ट

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by HK (@realhinakhan)

वूट सिलेक्ट पर इन दिनों शॉर्ट फ़िल्मों का फेस्टिवल चल रहा है, जिसके तहत शुरुआत का ट्विस्ट, नटखट, लव इन द टाइम्स ऑफ़ कोरोना और एशा देओल की पहली होम प्रोडक्शन फ़िल्म एक दुआ रिलीज़ की जा चुकी है। 28 जुलाई को जान जिगर रिलीज़ हुई है। 29 जुलाई को हिना ख़ान की होम प्रोडक्शन फ़िल्म लाइंस आएगी। फ़िल्म में हिना ने ख़ुद एक्टिंग भी की है। 30 जुलाई को द शैलाज़ और 31 जुलाई को लिहाफ़ रिलीज़ होगी।

chat bot
आपका साथी