Upcoming Web Series & Films: बेलबॉटम, पवित्र रिश्ता, नकाब... देखिए इस हफ़्ते की OTT रिलीज़ की पूरी लिस्ट

Upcoming Web Series Films सिनेमाघरों में फ़िल्मों की रिलीज़ के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लगातार दमदार कंटेंट आ रहा है। वेब सीरीज़ और फ़िल्में हर हफ़्ते दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। आइए जानते हैं इस हफ़्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कौन-सी फ़िल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ हो रही हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 12:19 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 12:19 PM (IST)
Upcoming Web Series & Films: बेलबॉटम, पवित्र रिश्ता, नकाब... देखिए इस हफ़्ते की OTT रिलीज़ की पूरी लिस्ट
Upcoming web series and films this week. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। सिनेमाघरों में फ़िल्मों की रिलीज़ का सिलसिला शुरू हो चुका है। अक्षय कुमार की बेलबॉटम के बाद पिछले हफ़्ते कंगना रनोट की फ़िल्म थलाइवी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। हालांकि, फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस को देखते हुए ऐसा लगता है कि सिनेमाघरों का रुख़ करने में दर्शकों की हिचकिचाहट अभी भी बाक़ी है। सिनेमाघर और दर्शकों के बीच इस संकोच के बीच आइए जानते हैं कि इस हफ़्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कौन-सी फ़िल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ हो रही हैं।

15 सितम्बर यानी आज से ज़ी5 पवित्र रिश्ता- इट्स नेवर टू लेट प्रीमियर हो रही है। यह बेहद लोकप्रिय टीवी धारावाहिक पवित्र रिश्ता का डिजिटल संस्करण है। शो में अंकिता लोखंडे अर्चना के किरदार में दिखेंगी, जबकि सुशांत सिंह राजपूत की जगह शहीर शेख़ ने ली है। शो का निर्देशन नंदिता मेहरा ने किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ZEE5 (@zee5)

आज (15 सितम्बर) ही एमएक्स प्लेयर पर वेब सीरीज़ नक़ाब रिलीज़ हुई है। इस सीरीज़ में गौतम रोडे, ईशा गुप्ता और मल्लिका शेरावत मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज़ से मल्लिका ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MX Player (@mxplayer)

अक्षय कुमार की फ़िल्म बेलबॉटम सिनेमाघरों में 19 अगस्त को रिलीज़ हुई थी और अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर 16 सितम्बर को स्ट्रीम की जा रही है। फ़िल्म सिनेमाघरों में 28 दिन बाद रिलीज़ होनी थी। रंजीत एम तिवारी निर्देशित फ़िल्म एक पीरियड स्पाई थ्रिलर है, जिसमें अक्षय स्पाई एजेंट के किरदार में हैं। लारा दत्ता और हुमा कुरैशी ने फ़िल्म अहम भूमिकाएं निभायी हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by amazon prime video IN (@primevideoin)

17 सितम्बर को अमेज़न मिनी टीवी पर शिम्मी रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म में प्रतीक गांधी और चाहत तेवानी मुख्य किरदारों में दिखेंगे। फ़िल्म की कहानी एक बच्ची की रोज़-मर्रा की ज़िंदगी दिखाती है। फ़िल्म का लेखन-निर्देशन दिशा नोयोनिका रिंदानी ने किया है। दिशा इससे पहले कोंकणा सेन शर्मा निर्देशित अ डेथ इन द गंज फ़िल्म का सह-लेखन कर चुकी हैं। अमेज़न मिनी टीवी पर रिलीज़ होने वाली यह पहली फ़िल्म है। मिनी टीवी पर यह फ़िल्म मुफ़्त देखी जा सकती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amazon mini TV (@minitvonamazon)

17 सितम्बर को ही नेटफ्लिक्स पर एंथोलॉजी सीरीज़ अनकही कहानियां रिलीज़ हो रही है। इसकी तीन कहानियों का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी, साकेत चौधरी और अभिषेक चौबे ने किया है। कुणाल कपूर, अभिषेक बनर्जी, रिंकू राजगुरु, ज़ोया हुसैन, निखिल द्विवेदी प्रमुख किरदारों में नज़र आएंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

17 सितम्बर को नेटफ्लिक्स पर चर्चित वेब सीरीज़ से*स एजुकेशन का तीसरा भाग (S*x Education Season 3) रिलीज़ हो रहा है। युवाओं के लिए बनायी गयी इस सीरीज़ में मज़ाकिया ढंग से यौन से जुड़ी किशोरों की समस्याओं को दिखाया जाता है। इस सीरीज़ के पहले दो सीज़न सफल रहे थे। तीसरा सीज़न हिंदी भाषा में भी रिलीज़ किया जा रहा है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर एनाबेल सेतुपति तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीम की जाएगी। फ़िल्म में विजय सेतुपति और तापसी पन्नू मुख्य भूमिकाओें में हैं। हिंदी में फ़िल्म एनाबेल राठौड़ शीर्षक के साथ आ रही है।

17 सितम्बर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर भूत पुलिस रिलीज़ होने वाली थी, मगर इस फ़िल्म को एक हफ़्ता पहले 10 सितम्बर को ही स्ट्रीम कर दिया गया। पवन कृपलानी निर्देशित यह एक हॉरर-कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें सैफ़ अली ख़ान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

chat bot
आपका साथी