Tryst With Destiny: दिवाली वीकेंड में सोनी-लिव पर आएगी 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी', कई उम्दा कलाकार दिखाएंगे अभिनय का दम

Tryst With Destiny Release Date ट्रिस्ट विद डेस्टिनी एंथोलॉजी फ़िल्म है जिसमें चार किरदारों की कहानियां साथ चलेंगी। इन कहानियों का प्रतिनिधित्व इंडस्ट्री बेहतरीन एक्टर्स आशीष विद्यार्थी जयदीप अहलावत विनीत कुमार और अमित सियाल करेंगे। निर्देशन प्रशांत नायर ने किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 09:11 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:27 AM (IST)
Tryst With Destiny: दिवाली वीकेंड में सोनी-लिव पर आएगी 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी', कई उम्दा कलाकार दिखाएंगे अभिनय का दम
Tryst With Destiny poster with main cast. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की मशहूर स्पीच ट्रिस्ट विद डेस्टिनी जैसे शीर्षक वाली अंग्रेज़ी फ़िल्म कुछ और ही कहानी कहती है। ट्रिस्ट विद डेस्टिनी एंथोलॉजी फ़िल्म है, जिसमें चार किरदारों की कहानियां साथ चलेंगी। इन कहानियों का प्रतिनिधित्व इंडस्ट्री बेहतरीन एक्टर्स आशीष विद्यार्थी, जयदीप अहलावत, विनीत कुमार और अमित सियाल करेंगे।

यह चारों किरदार अपनी डेस्टिनी यानी किस्मत से जूझते नज़र आएंगे। फ़िल्म का निर्देशन प्रशांत नायर ने किया है। ट्रिस्ट विद डेस्टिनी सोनी-लिव पर 5 नवम्बर को दिवाली वीकेंड में रिलीज़ की जा रही है। 

शुक्रवार को प्लेटफॉर्म ने इसका ट्रेलर जारी किया। फ़िल्म में इन चारों कलाकारों के अलावा पलोमी घोष, कानी कुश्रुति, इश्वाक सिंह, लिलेट दुबे, विक्टर बनर्जी, गीतांजली थापा और सुहासिनी मणिरत्नम अलग-अलग किरदारों में दिखाई देंगे। फ़िल्म का निर्माण दृश्यम फ़िल्म्स ने किया है।

View this post on Instagram

A post shared by SonyLIV (@sonylivindia)

बता दें, ये सभी कलाकार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं और वेब सीरीज़ के ज़रिए अपनी दमदार अदाकारी का नमूना पेश करते रहे हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो पर आयी क्राइम वेब सीरीज़ पाताल लोक ने जयदीप अहलावत को भरपूर पहचान दिलायी। इसके बाद जयदीप नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फ़िल्म अजीब दास्तांस में भी दिखायी दिये थे। वहीं, वेटरन एक्टर आशीष विद्यार्थी इससे पहले ज़ी5 पर आयी सनफ्लॉवर में एक दिलचस्प किरदार में नज़र आये थे। ज़ी5 पर ही आयी फ़िल्म हेलमेट में भी आशीष विद्यार्थी ने एक किरदार निभाया था। हॉटस्टार स्पेश्लस की सीरीज़ क्रिमिनल जस्टिस- बिहाइंड क्लोज़्ड डोर्स में आशीष ने पब्लिक प्रोसिक्यूटर की बेहतरीन भूमिका निभायी थी।

विनीत कुमार नेटफ्लिक्स की सीरीज़ बार्ड ऑफ ब्लड और बेताल में नज़र आये थे। बेताल में विनीत ने लीड रोल निभाया था। वहीं, अमित सियाल ने कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ज़बरदस्त काम किया है। इनसाइड एज, मिर्ज़ापुर, स्मोक, रंगबाज़ फिर से, होस्टेजेज, जामतारा- सबका नम्बर आएगा, अ सिम्पल मर्डर, काठमांडू कनेक्शन और महारानी में अमित सियाल ने प्रमुख किरदार निभाये थे। सोनी लिव पर ही आयी महारानी में उनके पॉलिटिकल किरदार को ख़ूब पसंद किया गया था। 

chat bot
आपका साथी