The Family Man 3 में क्या साथ आएंगे श्रीकांत तिवारी और पाताल लोक के हाथीराम? प्राइम के वीडियो ने दिया हिंट

प्राइम ने 8 जून को यू-ट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें हाथीराम सिंह यानी जयदीप अहलावत और जेके यानी शारिब हाशमी के बीच काल्पनिक बातचीत दिखायी गयी है। उनकी बातचीत से ऐसा लगता है कि हाथीराम मुंबई पहुंच गया है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 06:41 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 04:55 PM (IST)
The Family Man 3 में क्या साथ आएंगे श्रीकांत तिवारी और पाताल लोक के हाथीराम? प्राइम के वीडियो ने दिया हिंट
Jaideep Ahlawat and Manoj Bajpayee. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज़ द फैमिली मैन के दूसरा सीज़न ख़त्म करने के बाद अब इसके फैंस तीसरे सीज़न को लेकर अभी से काफ़ी उत्साहित हैं। उनका यह उत्साह सोशल मीडिया में नज़र भी आ रहा है। अब प्राइम ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिससे खलबली मच गयी है। दरअसल, इस वीडियो को अगर सच मानें तो तीसरे सीज़न में टास्क के सीक्रेट एजेंट श्रीकांत तिवारी और जेके तलपड़े को दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी ज्वाइन कर सकते हैं, जिन्हें दर्शकों ने पाताललोक में देखा था। 

प्राइम ने 8 जून को यू-ट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें हाथीराम सिंह यानी जयदीप अहलावत और जेके यानी शारिब हाशमी के बीच काल्पनिक बातचीत दिखायी गयी है। उनकी बातचीत से ऐसा लगता है कि हाथीराम मुंबई पहुंच गया है, जहां जेके से उसकी मुलाकात होती है। बातों-बातों में जेके बताता है कि वो श्रीकांत तिवारी और परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जा रहा है, मगर जगह का खुलासा नहीं करता। कहता है कि वो सीक्रेट है।

इतने में हाथीराम के पास श्रीकांत तिवारी का फोन आता है। हाथीराम बताता है कि श्रीकांत ने उसे साथ आने के लिए कहा है। जेके इस पर चौंक जाता है। चोरी पकड़े जाने पर जेके कहता है कि चेन्नई हाथीराम को सूट नहीं करेगा, इसलिए नहीं बताया। इस पर हाथीराम कहता है कि सारे C का मतलब चेन्नई नहीं होता।

अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि सीज़न 3 की कहानी का कनेक्शन कहीं चीन से तो नहीं, क्योंकि सीज़न 2 के आख़िरी एपिसोड के क्लाइमैक्स के दृश्यों से इतना तो साफ़ हो गया था कि पैनडेमिक से कहानी का संबंध होगा और जिस शख़्स को मास्क लगाये हुए दिखाया गया था, वो भी चीनी था। कहानी के नार्थ ईस्ट में शिफ्ट होने के संकेत भी मिले हैं। विदेशी सीरीज़ में ऐसा अक्सर होता है कि दो अलग-अलग सीरीज़ के किरदारों का क्रॉसओवर दिखाया जाता है। अगर द फैमिली मैन सीज़न 3 में ऐसा हुआ तो यह भारतीय ओटीटी पर पहली बार होगा।

बहरहाल, यह सब फैंस का उत्साह और कयासबाज़ी है। जहां तक सीज़न 3 के आधिकारिक बायन की बात है तो मनोज बाजपेयी ने जागरण डॉटकॉम से साफ़ कहा था कि तीसरा सीज़न आते-आते लगभग डेढ़ साल तो लग ही जाएगा, क्योंकि अभी कहानी पर स्क्रीनप्ले लिखा जाना है। फिर कलाकार और टेक्नीशियंस जुटाए जाएंगे। शूट होगा। 

chat bot
आपका साथी