The Family Man 2 के ट्रेलर ने विवादों के बीच हासिल किये रिकॉर्ड व्यूज़, मनोज बाजपेयी ने कही यह बात

Manoj Bajpayee in The Family Man 2. Photo- Twitter

सीज़न 2 में सामंथा अक्कीनेनी मुख्य विलेन के रोल में हैं। ट्रेलर रिलीज़ के साथ ही सामंथा के किरदार को लेकर सोशल मीडिया में विरोध शुरू हो गया था। ट्विटर पर वेब सीरीज़ का बायकॉट करने के लिए हैशटैग चलाये गये।

Manoj VashisthWed, 26 May 2021 10:06 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ द फैमिली मैन 2 को लेकर भले ही विवाद हो रहा हो, मगर इस बीच सीरीज़ का ट्रेलर व्यूअरशिप के रिकॉर्ड बना रहा है। बुधवार को मनोज ने सोशल मीडिया में साझा किया कि ट्रेलर 50 मिलियन यानी 5 करोड़ व्यूज़ पार कर चुका है। 

द फैमिली मैन 2 का ट्रेलर 19 मई को सुबह 9 बजे रिलीज़ किया गया था। ट्रेलर ने रिलीज़ के 4 दिनों में 40 मिलियन व्यूज़ हासिल कर लिये थे। मनोज ने 50 मिलियन होने पर ट्विटर पर सबका शुक्रिया अदा किया। द फैमिली मैन का निर्देशन राज एंड डीके ने किया है। सीरीज़ में मनोज बाजपेयी एक गुप्तचर संस्था के सीनियर एनालिस्ट का रोल निभा रहे हैं। द फैमिली मैन 2 सीरीज़ 4 जून को स्ट्रीम की जाएगी।

बता दें, दूसरे सीज़न में सामंथा अक्कीनेनी मुख्य विलेन के रोल में हैं। ट्रेलर रिलीज़ के साथ ही सामंथा के किरदार को लेकर सोशल मीडिया में विरोध शुरू हो गया था। ट्विटर पर वेब सीरीज़ का बायकॉट करने के लिए हैशटैग चलाये गये। सामंथा को एक आतंकी संगठन का सदस्य दिखाया गया है, जो तमिल समुदाय से है। कुछ दृश्यों में पहनावे की वजह से लिट्टे से भी समानता दिखती है।

तमिल भाषी लोगों का कहना है कि सीरीज़ उन्हें ख़राब ढंग से दिखा रही है। तमिलों के संघर्ष का अपमान कर रही है। मामले में राजनीति गर्मायी क्रिएटर्स राज निदीमोरु और कृष्णा डीके (राज एंड डीके) की ओर से सफ़ाई जारी की गयी, जिसमें कहा गया- जिसमें कहा गया है- ट्रेलर में कुछ शॉट्स के आधार पर धारणाएं बना ली गयी हैं। हमारी क्रिएटिव और राइटर टीम के कई सदस्य तमिलभाषी हैं। तमिल संस्कृति और संवेदनाओं की हमें गहरी समझ है और तमिल लोगों के लिए हमारे मन में अपार सम्मान और प्यार है।

बता दें, जनवरी में अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज़ तांडव को लेकर काफ़ी बवाल हो चुका है, जिसके बाद प्लेटफॉर्म ने द फैमिली मैन 2 की रिलीज़ को स्थगित कर दिया था। सीरीज़ पहले 12 फरवरी को आने वाली थी। मेकर्स ने सीरीज़ को किसी भी तरह के विवाद से बचाने के लिए काफ़ी सतर्कता बरती और पूरा फुटेज भी चेक किया था, मगर विवाद को फिर भी रोक नहीं सके। 

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.