The Family Man 2 बनी दुनिया की सबसे पॉपुलर सीरीज, मनोज बाजपेयी के शो को IMDb ने दी ये रेटिंग

The Family Man 2 became the world most popular series IMDb ने विश्व की सबसे पॉपुलर सीरीज की लिस्ट में द फैमिली मैन 2 को चैथे नंबर पर रखा है। शो के मेकर्स और कलाकार सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 10:47 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 10:47 AM (IST)
The Family Man 2 बनी दुनिया की सबसे पॉपुलर सीरीज, मनोज बाजपेयी के शो को IMDb ने दी ये रेटिंग
Image Source: The Family Page on Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। मनोज बाजपेयी स्टारर द फैमिली मैन 2 रिलीज होने ही दर्शकों के दिलों पर छा गई। पिछले महीने रीलिज हुई इस सीरीज का जादू लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है आलम ये है कि दर्शक अभी से इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। शो के मेकर राज और डीके भी द फैमिली मैन 3 की तैयारी में जुट गए हैं। अब इस शो ने अब एक नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। ये सीरीज दुनिया में सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक बन गई है।

IMDb ने विश्व की सबसे पॉपुलर सीरीज की लिस्ट में द फैमिली मैन 2 को चैथे नंबर पर रखा है। शो के मेकर्स और कलाकार सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस लिस्ट में द फैमिली मैन से पहले लोकी, स्वीट ट्रूथ जैसे शो नंबर एक और दो पर हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

सीजन 3 में साउथ का ये सुपरस्टार आएगा नजर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शो के तीसरे सीजन को और भी ज्यादा धमाकेदार बनाने की तैयारी चल रही है। जिसके तहत इसके लिए निर्माता-निर्देशकों ने बड़ा फैसला लिया हैं। खबर है कि तमिल सिनेमा के स्टार विजय सेतुपति को विलेन के रोल के लिए अप्रोच किया है। सूत्रों के अनुसार मेकर्स राज एंड डीके इस बार 'द फैमिली मैन 3' के लिए 'मक्कल सेल्वन' थलापति विजय को साइन कर रहे हैं।

अभी आधिकारिक बयान का इंतजार

खबरों की मानें तो मेकर्स ने सीजन 2 के लिए भी विजय सेतुपति को अप्रोच किया था। लेकिन तब उन्होंने व्यस्तता के कारण इस शो को मना कर दिया था। वहीं अब तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इस वेब शो के लिए विजय ने हामी भरी है या नहीं। हालांकि इस खबर पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ है। पर उम्मीद है जल्दी ही निर्माता-निर्देशक इस खबर पर आधिकारिक एलान करेंगे। 

chat bot
आपका साथी