The Family Man 2 के बाद 'डायल 100' में मनोज बाजपेयी फिर बने मध्यमवर्गीय पिता, बताया इस बार कैसा है रोल

Dial 100 एक रात की कहानी है और दर्शकों को चेतावनी देती है कि कैसे एक फोन कॉल सब कुछ बदल सकता है और सभी के जीवन को उल्टा कर सकता है। जहां मनोज बाजपेयी अपने परिवार को बचाने के लिए दौड़ते नज़र आएंगे।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 02:12 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 02:12 PM (IST)
The Family Man 2 के बाद 'डायल 100' में मनोज बाजपेयी फिर बने मध्यमवर्गीय पिता, बताया इस बार कैसा है रोल
Manoj Bajpayee next film Dial 100. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अमेज़न प्राइम वीडियो की सीरीज़ द फैमिली मैन 2 में मनोज बाजपेयी एक इंटेलीजेंस एजेंसी के सीनियर एनालिस्ट होने के साथ दो बच्चों के पिता भी बने थे। सीरीज़ में दर्शकों ने मनोज के किरदार श्रीकांत तिवारी को टीनेज बेटी के सवालों में उलझते हुए देखा। अब थ्रिलर फ़िल्म डायल 100 में मनोज एक बार फिर मध्यवर्गीय पिता के रोल में दिखेंगे। हां, इस बार कहानी की पृष्ठभूमि और उनकी चुनौतियां अलग हैं।

ज़ी5 की फ़िल्म डायल 100 में अपने किरदार के बारे में मनोज ने कहा- निखिल सूद पुलिस आपातकालीन कॉल सेंटर में काम करता है। वह एक सामान्य पिता और मध्यमवर्गीय व्यक्ति है, जिसे अपना काम करना है, मगर अपने परिवार को पूरी तरह से समझने में असमर्थ है। वह कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है, जिसका घर पर मौजूद किसी भी चीज़ या किसी भी व्यक्तिगत स्थिति पर नियंत्रण हो। फ़िल्म की कहानी इस बारे में है कि परिस्थितियां कैसे एक रात में अपने परिवार के प्रति उसके प्यार पर सवाल खड़ा कर देती हैं और यह कैसे वह सिचुएशन को अपने हाथ में ले लेता है।''

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

डायल 100 के बारे में मनोज ने बताया- "यह अद्भुत फ़िल्म है, क्योंकि ऊपरी तौर पर यह थ्रिलर लगती है, लेकिन इसकी अंतर्धारा बहुत भावुक है। यह सूक्ष्म तरीके से इस देश और दुनिया में टीनेजर्स की समस्या के बारे में बात करती है। माता-पिता कैसे विकसित होते दिमाग को समझने में असमर्थ हैं और उन्हें बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उस उम्र में उनकी रक्षा कर रहे हैं, जब वे बाग़ी हैं और अंधेरे पक्ष को समझने में असमर्थ हैं।''

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

फ़िल्म में मनोज बाजपेयी के साथ नीना गुप्ता और साक्षी तंवर मुख्य किरदार निभाती नज़र आएंगी। रेंसिल डिसिल्वा निर्देशित फ़िल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और सपना मल्होत्रा ​​की अल्केमी फिल्म्स ने किया है। 

डायल 100 एक रात की कहानी है और दर्शकों को चेतावनी देती है कि कैसे एक फोन कॉल सब कुछ बदल सकता है और सभी के जीवन को उल्टा कर सकता है। जहां मनोज बाजपेयी अपने परिवार को बचाने के लिए दौड़ते  नज़र आएंगे। वहीं, नीना गुप्ता एक डार्क रोल में दिखेंगी, जहां उनका किरदार अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। डायल 100 का प्रीमियर 6 अगस्त को ज़ी5 पर होगा।

chat bot
आपका साथी