Qubool Hai 2.0 Trailer: क्या परवान चढ़ेगी ज़ोया-असद की प्रेम कहानी? देखिए, करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति के शो का ट्रेलर

Qubool Hai 2.0 Trailer ट्रेलर एक रोमांटिक नोट पर शुरू होता है जब असद और ज़ोया एक बार फिर मिलते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है पता चलता है कि असद एक अंडरकवर एजेंट है और वह वही शख़्स है जिसने ज़ोया के पिता की हत्या की थी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 08:09 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 08:48 AM (IST)
Qubool Hai 2.0 Trailer: क्या परवान चढ़ेगी ज़ोया-असद की प्रेम कहानी? देखिए, करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति के शो का ट्रेलर
Karan Singh Grover and Surbhi Jyoti as Asad and Zoya in Qubul Hai 2.0. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। रोमांटिक टीवी शो क़ुबूल है का वेब वर्ज़न 2.0 ज़ी5 के ज़रिए दर्शको के बीच पहुंच रहा है। सोमवार को इसका ट्रेलर रिलीज़ किया गया, जिसे ज़ी5 ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर शेयर किया। इस शो में करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति शो में असद और ज़ोया के मुख्य किरदारों में नज़र आएंगे।

ट्रेलर एक रोमांटिक नोट पर शुरू होता है, जब असद और ज़ोया एक बार फिर मिलते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पता चलता है कि असद एक अंडरकवर एजेंट है और वह वही शख़्स है, जिसने ज़ोया के पिता की हत्या की थी। जब ज़ोया उसे इस्लामाबाद ले जाने के लिए फ़्लाइट पकड़ने की तैयारी में होती है, तब यह सच्चाई उसके सामने आ जाती है। उसके दिल और दिमाग के बीच कशमकश छिड़ जाती है। एक तरफ़, असद हाथ बढ़ाकर ज़ोया को अपने साथ आने के लिए आमंत्रित कर रहा है और दूसरी तरफ, ज़ोया का भाई इंतजार कर रहा है। ऐसे में जोया किसे चुनेगी? परिवार या प्यार?

View this post on Instagram

A post shared by ZEE5 Premium (@zee5premium)

अंकुश मोहला और ग्लेन बैरेटो निर्देशित सीरीज़ में असद और ज़ोया नए अवतार में नज़र आएंगे। आरिफ ज़कारिया और मंदिरा बेदी भी अहम किरदारों में दिखेंगे। यह 10 एपिसोड की सीरीज़ है। करण सिंह ग्रोवर की यह तीसरी वेब सीरीज़ है। उन्होंने 2019 में BOSS: बाप ऑफ़ स्पेशल सर्विसेज़ से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था। सीरीज़ का निर्माण ऑल्ट बालाजी ने किया था। सीरीज़ में सागरिका घाटगे करण के अपोज़िट नज़र आये थे। इसके बाद 2020 में एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ डेंजरस में करण ने लीड रोल निभाया। भूषण पटेल निर्देशित सीरीज़ से करण ने डिजिटल डेब्यू किया था। 

बताते चलें कि क़ुबूल है 2.0 से पहले ज़ी5 ने धारावाहिक जमाई राजा के वेब वर्ज़न जमाई 2.0 को रिलीज़ किया है। इस शो के दो सीज़न आ चुके हैं। हाल ही में दूसरा सीज़न रिलीज़ किया गया है। इस शो में रवि दुबे और निया शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

chat bot
आपका साथी