Netflix Film The White Tiger Trailer: वर्ग संघर्ष की कहानी है प्रियंका चोपड़ा जोनस और राजकुमार राव की फ़िल्म, देखें ट्रेलर
The White Tiger की कहानी आदर्श गौरव के किरदार बलराम हलवाई के ज़रिए कही गयी है। प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव अमीर कपल के रोल में हैं। बलराम उनके यहां ड्राइवर की नौकरी करता है। वो समाज के वंचिक वर्ग से आता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। The White Tiger Trailer: नेटफ्लिक्स की फ़िल्म द व्हाइट टाइगर का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। द व्हाइट टाइगर इसी नाम से 2008 में आये अरविंद अडिगा के नॉवल पर आधारित है। इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव के साथ आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में हैं। आदर्श की यह पहली फ़िल्म है। द व्हाइट टाइगर नॉवल ने 40वां बुकर प्राइज़ जीता था। द व्हाइट टाइगर में मुख्य रूप से ग़रीबी, जाति, धर्म, राजनीति, भ्रष्टाचार पर कमेंट किया गया है।
फ़िल्म की कहानी आदर्श गौरव के किरदार बलराम हलवाई के ज़रिए कही गयी है। प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव अमीर एनआरआई कपल के रोल में हैं, जो किसी काम से भारत आते हैं। बलराम उनके यहां ड्राइवर की नौकरी करता है। वो समाज के वंचिक वर्ग से आता है। कुछ हैरतअंगेज़ ट्विस्ट्स के बाद बलराम अपनी ज़िंदगी बदलने में कामयाब हो जाता है। द व्हाइट टाइगर अंग्रेज़ी भाषा में बनायी गयी है।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक ट्रेलर पोस्टर शेयर करके बताया कि फ़िल्म दिसम्बर में कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिर 22 जनवरी को 2021 को नेटफ्लिक्स पर आएगी।
View this post on Instagram
प्रियंका ने कुछ दिन पहले द व्हाइट टाइगर के स्टिल्स शेयर किये थे और बताया था कि फ़िल्म में उनके किरदार का नाम पिंकी मैडम है, जो अमेरिका में पहली पीढ़ी की प्रवासी हैं। वो अपने पति के साथ भारत आती है, जो बिज़नेस के सिलसिले में ट्रैवलिंग कर रहा है। और फिर... ज़िंदगी बदल जाती है। पिंकी मैडम बेहद ख़ास किरदार है, जिसे कहानी में पेश करना आनंददायक रहा। यह ऐसी कहानी है, जिसे बताना चाहिए।
View this post on Instagram
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Oct 15, 2020 at 12:52pm PDT
द व्हाइट टाइगर को रामिन बहरानी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। प्रियंका ने एक और पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था- ''मैंने द व्हाइट टाइगर कई साल पहले पढ़ी थी और अरविंद अडिगा की इस पॉवरफुल कहानी की गिरफ्त में आ गयी। इसलिए जब इस पर फीचर फ़िल्म बनाने की बात सुनी तो मुझे पता था कि मुझे इसका हिस्सा बनना है- एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर और सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर, यह मेरे लिए सम्मान की बात है। प्रियंका ने रामिन के साथ काम करने के अनुभव पर कहा था कि वो दुनिया अलग ढंग से देखे हैं।'' फ़िल्म को मुकुल देवरा ने को-प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म दिसम्बर में रिलीज़ होगी।
द व्हाइट टाइगर में महेश मांजरेकर भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में विक्रम सेठ के बेस्टसेलिंग नॉवल अ सूटेबल बॉय पर वेब सीरीज़ रिलीज़ की है, जिसे मीरा नायर ने निर्देशित किया। यह सीरीज़ भी अंग्रेज़ी में थी और इसे हिंदी में डब किया गया था।