म्यूज़िक कम्पोज़र अमित त्रिवेदी ने कहा- लोगों तक संगीत पहुंचाने के लिए नये माध्यमों की तलाश करता रहूंगा

अमित गानों के रीमिक्स के बजाए ओरिजिनल संगीत बनाने को तरजीह देते हैं। अमित को 2009 में आयी अनुराग कश्यप निर्देशित फ़िल्म देव.डी से काफ़ी लोकप्रियता मिली थी। इस फ़िल्म का संगीत हिट रहा था। इमोसनल अत्याचार को ज़बरदस्त प्यार मिला था।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:28 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:23 AM (IST)
म्यूज़िक कम्पोज़र अमित त्रिवेदी ने कहा- लोगों तक संगीत पहुंचाने के लिए नये माध्यमों की तलाश करता रहूंगा
Amit Trivedi will be seen on Takatak Manch. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन से इंडस्ट्री के साथ लोगों के आपसी तालमेल की प्रवृत्ति पर भी असर पड़ा है। हालांकि, डिजिटल वीडियो माध्यमों ने लोगों के बीच संवाद कायम करने में काफ़ी मदद की। बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन संगीत के लिए मशहूर अमित त्रिवेदी का मानना है कि वो लोगों तक संगीत पहुंचाने के लिए नये-नये माध्यमों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। 

अंधाधुन जैसी फ़िल्मों के संगीतकार अमित ने कहा- एक कलाकार के तौर पर, मेरा फोकस ऐसे संगीत की रचना पर रहता है, जो ख़ूबसूरत हो और जिससे सुनने वाले जुड़ सकें। फिर वो चाहे भजन हों या रोमांटिक गीत हों या फिर झूमने के लिए विवश करने वाले डांस नंबर। लेकिन, लॉकडाउन ने लोगों की गतिविधियों को बाधित कर दिया और उनके बीच संवाद घट गया। ऐसे में श्रोताओं की बड़ी तादाद तक पहुंचने के लिए मैं नये माध्यमों को खोजने के लिए तैयार हूं। इस दिशा में शॉर्ट वीडियो ऐप्स अच्छा काम कर रही हैं, जो लोगों के बीच छूटे हुए संबंधों को बना रही हैं। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Amit Trivedi (@itsamittrivedi)

अमित गानों के रीमिक्स के बजाए ओरिजिनल संगीत बनाने को तरजीह देते हैं। अमित को 2009 में आयी अनुराग कश्यप निर्देशित फ़िल्म देव.डी से काफ़ी लोकप्रियता मिली थी। इस फ़िल्म का संगीत हिट रहा था। 'इमोसनल अत्याचार' को ज़बरदस्त प्यार मिला था। इसके अलावा वेक अप सिड, आएशा, इशकज़ादे, काय पो चे, लुटेगा, क्वीन, उड़ता पंजाब, हाईवे और अंधाधुन जैसी फ़िल्मों का संगीत दिया है, जो चार्ट बस्टर रहा है।  2021 में अमित ने नेटफ्लिक्स पर आयी हसीन दिलरूबा का संगीत दिया था।

इस थ्रिलर फ़िल्म में तापसी पन्नू, हर्षवर्धन राणे और विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। अजय देवगन की आने वाली फ़िल्म मैदान का संगीत भी अमित दे रहे हैं। एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म आरआरआर के दोस्ती गाने के हिंदी वर्ज़न को अमित ने आवाज़ दी है। 

बता दें, अमित त्रिवेदी शॉर्ट वीडियो ऐप एमएक्स टकाटक के टकाटक मंच प्लेटफॉर्म के ज़रिए शुक्रवार को रात साढ़े आठ बजे से दर्शकों से जुड़ेंगे और परफॉर्म करेंगे।

chat bot
आपका साथी