Kehne Ko Humsafar Hain 3: ओटीटी पर वापस नज़र आएगी रॉनित रॉय और मोना सिंह की जोड़ी, देखें ट्रेलर

Kehne Ko Humsafar Hain 3 नेटफ्लिक्स अमेज़न प्राइम वीडियो और ज़ी-5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लगातार वेब सीरीज़ और फ़िल्में आ रही हैं। इस कड़ी में कहने को हमसफर हैं की बारी है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 08:34 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 09:15 PM (IST)
Kehne Ko Humsafar Hain 3: ओटीटी पर वापस नज़र आएगी रॉनित रॉय और मोना सिंह की जोड़ी, देखें ट्रेलर
Kehne Ko Humsafar Hain 3: ओटीटी पर वापस नज़र आएगी रॉनित रॉय और मोना सिंह की जोड़ी, देखें ट्रेलर

नई दिल्ली, जेएनएन। Kehne Ko Humsafar Hain 3: लॉकडाउन के बाद भी दर्शकों का मनोरंजन रुका नहीं है। नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो और ज़ी-5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लगातार वेब सीरीज़ और फ़िल्में लेकर आ रहे हैं। इस कड़ी में अब 'कहने को हमसफर हैं' की बारी है। ज़ी-5 की यह वेब सीरीज़ आने को तैयार है। इसका ट्रेलर 23 मई को रिलीज़ किया गया है। 

ट्रेलर में क्या है?

ट्रेलर में एक फैमिली ड्रामा दिखाया गया है। एक पति और उसकी तीन पत्नियों की कहानी है। फैमिली है, जिसमें बच्चे हैं। लेकिन उनके पैरेंट्स अपने मीड लाइफ क्राइसेस से जूझ रहे हैं। कुल मिलकार एक टीवी ड्राम जैसा नज़र आ रहा है। इससे पहले दोनों सीज़न में भी कहानी कुछ ऐसी ही थी। प्यार, नफरत और लड़ाई के बीच खड़ा एक अपर मीडिल क्लास परिवार।

कास्ट और रिलीज़ डेट

वेब सीरीज़ की कास्ट काफी टीवी शोज़ की दुनिया से मिलती जुलती है। 'कहने को हमसफर हैं' के तीसरे सीज़न में रॉनित रॉय और मोना सिंह लीड रोल में हैं। रॉनित रॉय पिछले कुछ समय से ओटीटी पर काफी सक्रिय हैं। इससे पहले ज़ी-5 ओरिजिनल लाइन ऑफ़ डिसेंट और हॉटस्टार पर आई वेब सीरीज़ हॉस्टेज़ेज में रॉनित मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। मोना सिंह की वेब सीरीज़ 'ये मेरी फैमिली' ने काफी तारीफें बटोरी थी। इसमें उन्होंने राम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था। इसके अलावा वह आमिर ख़ान की आने वाली फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा में नज़र आने  वाली हैं।

मोना और रॉनित के अलावा गुरदीप कोहली पुंज, अपूर्वा अग्निहोत्री और आदिति वासुदेवा भी इस सीरीज़ में नज़र आएंगे। यह वेब सीरीज़ 6 जून को स्ट्रीम की जाएगी। 'कहने को हमसफर हैं' के तीसरे सीज़न को ज़ी-5 के साथ-साथ ऑल्ट बालाजी पर रिलीज़ किया जाएगा।  

आपको बता दें कि ज़ी-5  पर  'कहने को हमसफर हैं'  के अलावा 'काली' का भी दूसरा सीज़न आने वाला है। इसमें में अभिषेक बनर्जी और पाउली दाम एक साथ नज़र आने वाले हैं। 

chat bot
आपका साथी