Tribhanga से ओटीटी डेब्यू कर रहीं काजोल पॉपकॉर्न नहीं इस ख़ास मिठाई के साथ देखेंगी फ़िल्म, आज हो रही रिलीज़

काजोल के डिजिटल डेब्यू पर बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। फ़िल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए सलमान ख़ान ने काजोल को डिजिटल डेब्यू पर विश किया था। इस फ़िल्म से पहले काजोल यूट्यूब की शॉर्ट फ़िल्म में काम कर चुकी हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 05:16 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 09:36 AM (IST)
Tribhanga से ओटीटी डेब्यू कर रहीं काजोल पॉपकॉर्न नहीं इस ख़ास मिठाई के साथ देखेंगी फ़िल्म, आज हो रही रिलीज़
Kajol in Tribhanga on Netflix. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में लगभग तीन दशक गुज़ार चुकीं एक्ट्रेस काजोल अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं। काजोल की फ़िल्म त्रिभंगा आज (15 जनवरी) नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में काजोल तन्वी आज़मी और मिथिला पाल्कर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। काजोल भी अपने ओटीटी डेब्यू से उत्साहित हैं, जिसका अंदाज़ा सोशल मीडिया में उनकी पोस्ट से चलता है।

गुरुवार को काजोल ने ट्वीट किया- इस बार पॉपकॉर्न के साथ नही, बेसन के लड्डू के साथ मूवी देखूंगी। वैसे त्रिभंगा के साथ सिर्फ़ काजोल नहीं इसकी निर्देशक रेणुका शहाणे भी बतौर निर्देशक डेब्यू कर रही हैं। वहीं, अजय देवगन इस फ़िल्म के साथ ओटीटी कंटेंट की दुनिया में उतर रहे हैं, जिनकी कम्पनी अजय देवगन फ़िल्म्स ने त्रिभंगा का निर्माण किया है। 

Iss baar popcorn ke saath nahi, besan ke laddoo ke saath movie dekhungi! 👻 #Tribhanga, one day to go!@ajaydevgn @ADFFilms @Banijayasia @deepak30000 @NegiR @AlchemyFilms @sidpmalhotra @ParagDesai @mipalkar @renukash @ikunaalroykapur @Meena_Iyer @KumarMangat @NetflixIndia pic.twitter.com/E9DPkHsLcc

— Kajol (@itsKajolD) January 14, 2021

काजोल के डिजिटल डेब्यू पर बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। फ़िल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए सलमान ख़ान ने काजोल को डिजिटल डेब्यू पर विश किया था।

Best wishes Kajol for ur digital debut ... @itsKajolD #Tribhanga https://t.co/YGfOsqFf0k" rel="nofollow— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) January 4, 2021

पिछले साल जुलाई में काजोल ने एक वीडियो शेयर करके त्रिभंगा के बारे में सूचना दी थी। उन्होंने लिखा था- तीन महिलाओं की कहानी, अपनी ही ताल पर नाचती हैं। त्रिभंगा आपको अपूर्णता में सम्पूर्णता दिखाती है। और मैं दुनिया को यह दिखाने के लिए बेसब्र हूं।

इस फ़िल्म से पहले काजोल यूट्यूब की शॉर्ट फ़िल्म काम कर चुकी हैं। देवी शीर्षक से बनी फ़िल्म 2020 में आयी थी। काजोल के अलावा नेहा धूपिया समेत कई एक्ट्रेस शामिल थीं। इस शॉर्ट फ़िल्म को काफी तारीफ़ मिली। इसके बाद अब काजोल के फैंस को उनके नए अवतार का इंतज़ार है।

काजोल के करियर की बात करें तो आख़िरी बार 2020 की शुरुआत में रिलीज़ हुई फ़िल्म तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर में नज़र आयी थीं, जिसमें वो अजय देवगन के किरदार तान्हाजी मालुसरे की पत्नी बनी थीं। इससे पहले काजोल 2018 की फ़िल्म हैलीकॉप्टर ईला में नज़र आयी थीं। शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म ज़ीरो में भी काजोल ने स्पेशल एपीयरेंस किया था। इससे पहले वो शाह रुख़ के साथ 2015 की फ़िल्म दिलवाले में फीमेल लीड रोल में दिखी थीं।

chat bot
आपका साथी