भारतीय आर्टिस्ट साइशा के गीत ‘One Way Ticket’ को BBC Radio ने सराहा

One Way Ticket गाना साइशा ने लिखा है। गाने का संगीत रोहित ने दिया है। ये गाना कुछ दिन पहले ही रोलिंग स्टोन्स इंडिया की हिट लिस्ट में भी शामिल किया गया था। साइशा फिलहाल लंदन के प्रतिष्ठित किंग्स कॉलेज में पढ़ रही हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:49 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:49 PM (IST)
भारतीय आर्टिस्ट साइशा के गीत ‘One Way Ticket’ को BBC Radio ने सराहा
Saisha Hayes song's cover. Photo- Instagram/Saisha Hayes

नई दिल्ली, जेएनएन। बीबीसी रेडियो (BBC Radio) लंदन ने गत दिवस भारतीय मूल की यंग आर्टिस्ट साइशा  हेस का लेटेस्ट गाना One Way Ticket प्रसारित किया, जिसे काफ़ी सराहा गया। साइशा हेस सिंगर होने के साथ-साथ राइटर भी हैं और अपने गाने ख़ुद लिखती हैं।

इस गीत One Way Ticket को ब्रिटेन के बीबीसी रेडियो 1 की बेस्ट मॉडर्न एशियन फ्यूजन म्यूजिक श्रेणी में चयनित किया गया था और रविवार रात 9 बजे इसका प्रसारण बीबीसी रेडियो पर हुआ। साइशा ने सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी इस खुशी को फैंस के साथ शेयर किया है। 

बता दें कि One Way Ticket गाना साइशा ने लिखा है। गाने का संगीत रोहित ने दिया है। ये गाना कुछ दिन पहले ही रोलिंग स्टोन्स इंडिया की हिट लिस्ट में भी शामिल किया गया था। साइशा फिलहाल लंदन के प्रतिष्ठित किंग्स कॉलेज में पढ़ रही हैं। रचनाशीलता उन्हें विरासत में मिली है। वह हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार स्वर्गीय भगवती शरण मिश्र की पोती हैं। साइशा का यह गाना संगीत के सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स स्पोटिफाई, अमेज़न म्यूज़िक के अलावा यू-ट्यूब पर भी मौजूद है।

chat bot
आपका साथी