Happy Birthday Kajol: इस साल नए चुनौतियों का सामना करेंगी काजोल, त्रिभंगा संग डिजिटल स्क्रीन पर देखेगी प्रजेंस

Happy Birthday Kajol काजोल ने आज अपना जन्मदिन मना रही है। जीवन के इस साल में वह नए चैलेंज का सामना करने जा रही हैं। दरअसल इस साल वह डिजिटल डेब्यू करने वाली है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 08:43 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:01 AM (IST)
Happy Birthday Kajol: इस साल नए चुनौतियों का सामना करेंगी काजोल, त्रिभंगा संग डिजिटल स्क्रीन पर देखेगी प्रजेंस
Happy Birthday Kajol: इस साल नए चुनौतियों का सामना करेंगी काजोल, त्रिभंगा संग डिजिटल स्क्रीन पर देखेगी प्रजेंस

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Brithday Kajol: काजोल उन एक्ट्रेस में शामिल हैं, जिन्हें एवरग्रीन वाली फेहरिस्त में गिना जाता है। साल 1992 में बेखुदी से फ़िल्म करियर की शुरुआत करने वाली काजोल को असली पहचान 'बाज़ीगर' से मिली। साल 1993 में शाहरुख़ ख़ान के साथ काजोल की जोड़ी ऐसी बनी कि लोग आज भी इसकी मिसाल देते हैं। 5 अगस्त, 1974 को पैदा हुए काजोल ने अपने करियर में 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से लेकर 'माइ नेम इज़ ख़ान' तक कई सफ़ल फ़िल्में दीं। आज जब काजोल अपना जन्मदिन मना रही हैं, तब वह कुछ नया करने जा रही हैं। दरअसल, काजोल अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। आइए जानते हैं...

त्रिभंगा बनेगी पहेली ओरिजिनल डिजिटल फ़िल्म 

साल 2019 के आखिरी में अजय देवगन ने त्रिभांगा के बारे में घोषणा की थी। इस फ़िल्म के साथ बतौर प्रोड्यूसर अजय देवगन भी अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। इस फ़िल्म के साथ काजोल भी अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। त्रिभंगा को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा। इस के बारे में नेटफ्लिक्स ने हाल में ही घोषणा की। फ़िल्म की कहानी तीन महिलाओं और उडिया डांस फॉर्म के इर्द-गिर्द बुनी गई है। हाल ही में इसका फर्स्ट लुक जारी किया गया। इसमें काजोल के साथ एक्ट्रेस मिथिला पाल्कर भी नज़र आईं। काजोल और मिथिला के अलावा रेणुका शहाणे भी अहम भूमिका में हैं। रेणुका इसे निर्देशित भी कर रही हैं। 

A story about three women who dance to their own beat, #Tribhanga shows you the perfection in imperfection. @mipalkar @tanviazmi @renukash and I can't wait to show you our world!💃💃💃 @ajaydevgn @ADFFilms @Banijayasia @sidpmalhotra @ParagDesai @NegiR @deepak30000 pic.twitter.com/9kZ1GoAj73

— Kajol (@itsKajolD) July 16, 2020

यूट्यूब की शॉर्ट फ़िल्म आ चुकी हैं नज़र

नेटफ्लिक्स पर पूरी फ़िल्म से पहले काजोल इस साल रिलीज़ हुई फ़िल्म देवी का हिस्सा बन चुकी है। यह एक शॉर्ट फ़िल्म है, जिसमें काजोल के अलावा नेहा धूपिया समेत कई एक्ट्रेस शामिल हैं। इस शॉर्ट फ़िल्म को काफी तारीफ़ मिली। इसके बाद अब काजोल के फैंस को उनके नए अवतार का इंतज़ार है। हालांकि, त्रिभंगा के रिलीज़ डेट के बारे में कोई भी घोषणा नहीं की गई। इसके अलावा फैंस को उनके और शाहरुख़ ख़ान के साथ की फ़िल्म का इंतज़ार है। दोनों की जोड़ी आखिरीबार 'दिलवाले' में साथ नज़र आई थी। 

Photo Credit- Kajol Instagram

chat bot
आपका साथी