Gunjan Saxena Social Media Review: किसी को पसंद आई कहानी, तो किसी ने की पंकज त्रिपाठी की तारीफ

Gunjan Saxena Social Media Review नेटफ्लिक्स पर जाह्नवी कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर फ़िल्म गुंजन सक्सेना रिलीज़ हो गई है। सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 04:31 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 04:46 PM (IST)
Gunjan Saxena Social Media Review: किसी को पसंद आई कहानी, तो किसी ने की पंकज त्रिपाठी की तारीफ
Gunjan Saxena Social Media Review: किसी को पसंद आई कहानी, तो किसी ने की पंकज त्रिपाठी की तारीफ

नई दिल्ली, जेएनएन। Gunjan Saxena Social Media Review: नेटफ्लिक्स पर रात अकेली के बाद अब 'गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल' रिलीज़ हो गई है। नेटफ्लिक्स के 17 नए प्रोजेक्ट्स में से यह दूसरी फ़िल्म है। जाह्नवी कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फ़िल्म को गुंजन सक्सेना की असल जिंदगी से पर्दे पर उतारा गया है। इस फ़िल्म के रिलीज़ के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी राय बता रहे हैं। कुछ को यह काफी शानदार फ़िल्म लगी हैं, तो कुछ के लिए यह औसत फ़िल्म है। आइए जानते हैं...

मिलाप नाम के यूजर ने फ़िल्म में जाह्नवी कपूर के इंट्रो शॉट की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि जाह्नवी की फ़िल्म में एंट्री काफी जबरदस्त है। वहीं, धीरज नाम के यूजर ने लिखा है कि फ़िल्म काफी डिसेंट है। लोकेशन, स्टोरी और स्क्रीन प्ले काफी सही है। टाइल रोल में जाह्नवी कपूर भी ठीक लगी हैं। एक अच्छी फ़िल्म हैं, जो ओटीटी पर रिलीज़ हुई है। उन्होंने फ़िल्म को 3.5 का रिव्यू दिया है।

What a brilliant intro shot of Janhvi in #GunjanSaxena 🔥👏👏👏😍 Fabulously shot till now by Sharan!

— Milap (@zmilap) August 12, 2020

Watching #GunjanSaxena on @NetflixIndia

Decent movie

Don’t know how much is reality and how much fiction

Story screenplay location good#JhanhaviKapoor was good in title role

Good movie biggest of the lot from Bollywood direct OTT release

3.5/5 my rating— Dheeraj Malineni (@dheerajmalineni) August 12, 2020

अनिरुद्ध नाम के सोशल मीडिया यूजर को पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग काफी पसंद आई। उन्होंने लिखा कि गुंजन सक्सेना की अच्छाई और जेटनलनेस काफी पसंद आई। फ़िल्म सही स्थान पर दस्तक देती है। पंकज त्रिपाठी को देखने में आनंद मिलता है। वहीं, सुमित नाम के यूजर को फ़िल्म में महिला पायलेट की कहानी काफी पसंद आई है। उन्हें फ़िल्म के इमोशनल और प्ररेक सीन्स पसंद आए। 

Quite liked #GunjanSaxena for its simplicity and gentleness (which also, in a way, held it back from going a few notches higher in the final stretch). A film with its heart in the right place.

PS: Pankaj Tripathi is a gift to mankind we must all cherish. @NetflixIndia pic.twitter.com/Kpjx9OIvcc— Aniruddha Guha (@AniGuha) August 12, 2020

#GunjanSaxena

M-A-R-V-E-L-L-O-U-S !

Exhilarating saga of a IAF woman pilot who not only fought a WAR on battlefield but also with people who thought women aren’t capable of being a fighter pilot. Film boasts TOP NOTCH emotional,inspirng & goosebump moments.

Rating- ⭐️⭐️⭐️⭐️🌟 pic.twitter.com/JFCB9qakCg— Sumit kadel (@SumitkadeI) August 10, 2020

आपको बता दें कि शरण शर्मा ने इस फ़िल्म को निर्देशित किया है। इससे पहले वह 'ये जवानी है दिवानी' जैसी फ़िल्मों में असिस्टेंट का काम कर चुके हैं। इस फ़िल्म को लिखा भी है। सोशल मीडिया यूजर को उनका डेब्यू पसंद आया है। फ़िल्म में पंकज त्रिपाठी और जाह्नवी कपूर के अलावा मुक्काबाज़ फेम विनीत कुमार सिंह, अंगद बेदी और मानव विज जैसे मझे हुए कलाकार भी नज़र आए। फ़िल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। 

इसे भी पढ़िए- Gunjan Saxena In Five Points: ये पांच प्वाइंट्स बन सकते हैं गुज़न सक्सेना देखने की वज़ह

chat bot
आपका साथी